Search

 
 
 

जमशेदपुर : जनसेवकों की हड़ताल 10 वें दिन भी जारी, समाहरणालय के समक्ष धरना पर हैं बैठे

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) :  झारखंड राज्य जनसेवक संघ के आह्वान पर पूरे राज्य के जनसेवक 9 मई से अनिश्चितकालीन हड़ताड़ पर हैं. शुक्रवार को हड़ताल का 10 वां दिन है. 10 दिनों से पूर्वी सिंहभूम जिला इकाई प्रति दिन समाहरणालय के समक्ष धरना दे रही है. संघ की पूर्वी सिंहभूम जिला इकाई के अध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि झारखंड सरकार ने जन सेवकों का वर्तमान ग्रेड-पे 2400 को घटा दिया है. जिसके कारण जनसेवक नाराज हैं. ग्रेड-पे बढ़ाने सहित कई मांगों से सरकार को कई बार अवगत कराया गया. लेकिन सरकार मांगों को पूरा करने की बजाय जनसेवकों को निचले दर्जे का कर्मचारी बना रही है. हड़ताल सरकार का मनमाना फैसला है. इसके कारण मनरेगा एवं सामाजिक सुरक्षा पेंशन, निर्वाचन, कल्याण विभाग समेत अन्य विभागों के जनहित से जुड़े काम-काज ठप्प हो गए हैं. उन्होंने कहा कि जब तक सरकार अपना आदेश वापस नहीं लेती है. पूर्वी सिंहभूम जिला इकाई राज्य संगठन के निर्देश पर अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रखेंगी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-married-women-worshiped-vat-savitri-at-mataji-ashram-hata/">जमशेदपुर

: माताजी आश्रम हाता में विवाहित महिलाओं ने की वट सावित्री की पूजा

जनसेवकों की ये हैं 11 सूत्री मांगे

जनसेवक संवर्ग के खिलाफ कृषि विभाग द्वारा नियुक्ति नियमावली एवं ग्रेड-पे संबंधि अवांछनीय छेड़छाड़ पर तत्काल रोक लगाई जाय, जनसेवक को पूर्व की भांति तकनिकी पद मानते हुए ग्रेड-पे 4200 किया जाय, 2012 में नियुक्त सभी जिले में जनसेवकों को तत्काल एमएसीपी का लाभ प्रदान किया जाय, 2012 में नियुक्त जनसेवकों सहित राज्यस्तरीय वरीयता सूची अविलंब प्रकाशित किया जाय, जनसेवकों की संपूर्ण सेवा 2011 जनसेवक भर्ती नियमावली के तहत कृषि विभाग में वापस लेते हुए डीडीओ परिवर्तन का पत्र अविलंब निर्गत किया जाय, जनसेवक संवर्ग का पदनाम बदलकर कृषि प्रसार पर्यवेक्षक अथवा प्रखंड उप कृषि पदाधिकारी किया जाय, जनसेवक संवर्ग को सीमित परीक्षा में बैठने की अनुमति प्रदान की जाय, राज्य के सभी जिलों में 2401 वेतन शीर्ष सृजित किया जाय, झारखंड राज्य कृषि शिक्षा पर्षद का गठन करते हुए जनसेवकों की प्रोन्नति प्रखंड कृषि पदाधिकारी के समकक्ष सभी पदों में किया जाय, जनसेवकों को गैर कृषि कार्य से मुक्त किया जाय तथा पूर्व की भांति सभी जनसेवकों को निःशुल्क कृषि स्नातक की पढ़ाई की व्यवस्था की की जाय. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-accused-of-firing-in-baliguma-told-himself-innocent/">जमशेदपुर

: बालीगुमा में फायरिंग के आरोपी ने खुद को बताया निर्दोष
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही