Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : गोविंदपुर में सड़क निर्माण को मंजूरी मिलने पर स्वास्थ्य मंत्री का जोरदार अभिनंदन

Jamshedpur (Rohit Kumar) : जमशेदपुर के गोविंदपुर की जनता की ओर से गोविंदपुर के सड़क निर्माण की वर्षों पुरानी मांग पूरी होने के बाद गोविंदपुर के सैकड़ों लोगों ने झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता का जोरदार स्वागत किया. जिला परिषद परितोष के नेतृत्व में बड़ी संख्या में गोविंदपुर के लोगों ने झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के जमशेदपुर आवास पहुंच ढोल नगाड़े के साथ उन्हें माला पहना कर उनका स्वागत किया. परितोष सिंह ने बताया कि गोविंदपुर की सड़कों की स्थिति काफी दयनीय हो चुकी थी. वर्षों से इसके निर्माण के लिए यहां की जनता आंदोलन कर रही थी. इसे भी पढ़ें : डुमरिया">https://lagatar.in/dumaria-matriculation-examination-completed-peacefully-and-free-of-malpractices/">डुमरिया

 : मैट्रिक परीक्षा शांतिपूर्वक व कदाचार मुक्त हुआ संपन्न

4.45 करोड़ की लागत से 8 किलोमीटर लंबी बनेगी सड़क

उनकी पहल पर लगभग 8 किलोमीटर लंबी सड़क 4.45 करोड़ की लागत से बन रही है. इसके लिए गोविंदपुर की जनता ने स्वास्थ मंत्री बन्ना गुप्ता का जोरदार स्वागत किया. वहीं स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि एक विधायक का फर्ज होता है कि ना सिर्फ अपने क्षेत्र बल्कि दूसरे क्षेत्र में भी अगर जनता को कोई परेशानी हो रही हो तो उस परेशानी से भी जनता को निजात दिलाया जाए और हमारे यहां के विधायक मंगल कालिंदी, जिला परिषद सदस्य परितोष सिंह के नेतृत्व में लगातार इस मुद्दे को उठाया जा रहा था. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही