Search

 
 
 

जमशेदपुर : सीतारामडेरा में छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

 
Jamshedpur (Rohit Kumar) : सीतारामडेरा थाना अंतर्गत ईस्ट बंगाल कॉलोनी निवासी 17 वर्षीय अनन्या पाल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना गुरुवार रात 8 बजे की है.  शुक्रवार सुबह सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. अनन्या घर की इकलौती बेटी थी और सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल के 11 वीं कक्षा की छात्रा थी. अनन्या के पिता प्रसेनजित पाल टाटा मोटर्स कर्मी हैं और पेशे से मूर्तिकार भी है. मिली जानकारी के अनुसार घटना के वक्त पिता काम पर थे वहीं मां मनसा पूजा की तैयारी कर रही थी. तैयारी पूरी कर वह जब अनन्या के कमरे में गई तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद पाया. उन्होंने पड़ोसियों को इसकी सूचना दी. जब दरवाजे को तोड़ा गया तो अंदर अनन्या का शव फंदे से लटका पाया गया. परिजन आत्महत्या के कारणों के बारे में नहीं बता पा रहे है. इसे भी पढ़ें : मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-two-women-and-a-young-man-serious-due-to-snakebite-treated-in-chc/">मनोहरपुर

: सर्पदंश से दो महिला व एक युवक गंभीर, सीएचसी में इलाजरत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही