Jamshedpur (Rohit Kumar) : सोनारी थाना अंतर्गत भारत सेवाश्रम संघ स्कूल के हॉस्टल में शनिवार को छठी कक्षा के छात्र दुबलिया कोड़ा (13) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना की सूचना पाकर स्कूल प्रबंधन ने तत्काल उसे फंदे से उतारा और इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल लेकर पहुंचे जहां जांच के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की जानकारी प्रबंधन ने दुबलिया के परिजनों को दे दी है. सूचना पाकर परिजन जमशेदपुर के लिए रवाना हो चुके है. दुबलिया के परिजन पश्चिमी सिंहभूम जिले के गोइलकेरा प्रखंड के आराहासा गांव के रहने वाले है. पिता लाल सिंह कोड़ा खेती बाड़ी कर जीवन यापन करते है. इसे भी पढ़े : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-illegal-mini-liquor-factory-busted-spurious-liquor-worth-five-lakh-recovered/">जमशेदपुर
: अवैध मिनी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, पांच लाख की नकली शराब बरामद
: अवैध मिनी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, पांच लाख की नकली शराब बरामद
Leave a Comment