Search

 
 
 

जमशेदपुर : मानगो में ऑटो की टक्कर से छात्रा घायल

 
Jamshedpur (Rohit Kumar) : जमशेदपुर के आजादनगर थाना अंतर्गत ओल्ड पुरुलिया रोड नंबर 3 के पास गुरुवार सुबह एक तेज रफ्तार ऑटो ने बाइक सवार को टक्कर मार दी. इस घटना में केरला समाजम स्कूल की छात्रा मिजालिया घायल हो गई. घटना के बाद मिजालिया को एमजीएम अस्पताल में भर्ता कराया गया. वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे छोड़ दिया गया. इसे भी पढ़ें : गणतंत्र">https://lagatar.in/changes-in-traffic-route-of-ranchi-due-to-republic-day-celebrations/">गणतंत्र

दिवस समारोह को लेकर रांची के ट्रैफिक रूट में बदलाव
मिजालिया क्रॉस रोड नंबर 10 की रहने वाली है. मिली जानकारी के अनुसार मिजालिया अपने भाई के साथ गुरुवार सुबह स्कूल जा रही थी. तभी रास्ते में एक ऑटो ने पीछे से टक्कर मार दी और तेजी से मौके से फरार हो गया. घटना के बाद मिजालिया सड़क पर गिरकर घायल हो गई. स्थानीय लोगों की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया गया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही