Search

 
 
 

जमशेदपुर : डीबीएमएस हाई स्कूल में सीढ़ी से लुढ़का छात्र, कान कटने के बाद भी स्कूल प्रबंधन मौन

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : जमशेदपुर के कदमा स्थित डीबीएमएस हाई स्कूल में एक छात्र द्वारा धक्का दिये जाने के कारण दूसरा छात्र सीढ़ी से गिर कर घायल हो गया. उसके शरीर में चोट आने के साथ ही उसका कान भी कट गया. बावजूद स्कूल प्रबंधन द्वारा इसके प्रति गंभीरता नहीं दिखायी गयी. इस संबंध में जमशेदपुर अभिभावक संघ के अध्यक्ष डॉ उमेश कुमार समेत छात्र के अभिभावकों ने जिला शिक्षा अधीक्षक (डीएसई) से लिखित शिकायत की है. साथ स्कूल प्रबंधन पर कोटे की सीटों पर नामांकित कमजोर एवं अभिवंचित छात्रों की उपेक्षा किये जाने का आरोप लगाया है. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-not-a-single-permanent-teacher-in-the-sociology-department-of-kolhan-university-pg-without-hod/">चाईबासा

: कोल्हान विवि के समाजशास्त्र विभाग में एक भी स्थायी शिक्षक नहीं, एचओडी विहीन पीजी विभाग
बताया गया है कि कक्षा 4ए में पढ़ने वाले छात्र देव कुमार का नामांकन स्कूल की आरक्षित सीट पर आरटीई-2009 के तहत हुआ था. उसका रौल न 22 है. सुबह स्कूल के प्रथम तल कि सीढ़ी पर किसी छात्र द्वारा धक्का दे दिये जाने के कारण देव कुमार सीढ़ी से लुढ़कता हुआ नीचे आ गया. इस दौरान उसके शरीर में तो चोट लगी ही, उसका बायां कान भी कट गया, जिससे खून निकलने लगा. बावजूद स्कूल प्रबंधन द्वारा घायल छात्र का उचित इलाज कराने का जगह कटे हुए जगह पर एंटीसेप्टिक क्रीम लगाकर अपने जिम्मेदारी से इतिश्री कर ली गयी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-kolhan-university-gets-7-teachers-from-jpsc-syndicate-meeting-possible/">जमशेदपुर

: कोल्हन विश्वविद्यालय को जेपीएससी से मिले 7 शिक्षक, सिंडिकेट की बैठक संभव
इसके अलावा स्कूल प्रबंधन द्वारा घायल छात्र के अभिभावकों को भी उसके घायल होने की सूचना नहीं दी गई. जब बच्चे के अभिभावक सुबह 11.30 बजे स्कूल छुट्टी के समय पहुंचे तब उन्हें उनके बच्चे के घायल होने की जानकारी हुई. बच्चे के अभिभावक ने जब स्कूल प्रबंधन से धक्का देने वाले बच्चे की जानकारी मांगी तो स्कूल प्रबंधन की ओर से आनाकानी करते हुए कैमरा देखने के बाद सूचना देने कि बात कहीं गयी. संघ की ओर से कहा गया है कि घायल छात्र का ससमय उचित इलाज न कराना स्कूल प्रबंधन का कमजोर वर्ग के छात्रों के प्रति दोहरी मानसिकता जाहिर करता है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही