Search

 
 
 

जमशेदपुर : कोल्हान विश्वविद्यालय में इस साल भी नहीं हो सका छात्र संघ चुनाव

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : कोल्हान विश्वविद्यालय में मौजूदा शैक्षणिक सत्र में भी छात्र संघ चुनाव नहीं हो सका. अब इस सत्र में यह चुनाव होने की उम्मीद भी नहीं है. हालांकि कॉलेजों में इलेक्ट्रॉल रोल बन कर तैयार है, लेकिन परीक्षाओं की वजह से चुनाव नहीं कराया जा सका है. इसे भी पढ़ें : नक्सल">https://lagatar.in/59-personnel-of-bomb-disposal-squad-engaged-in-anti-naxal-operation-will-be-insured-for-55-lakhs/">नक्सल

विरोधी अभियान में लगे बम निरोधक दस्ते के 59 कर्मियों का होगा 55 लाख का बीमा
फिलहाल मार्च का महीना चल रहा है. इस महीने तक परीक्षाएं चलेंगी. वहीं परीक्षा के बाद विश्वविद्यालय में छठे दीक्षांत समारोह की तैयारी चल रही है. अप्रैल में दीक्षांत समारोह के बाद मौजूदा शैक्षणिक सत्र में दो महीने शेष रह जायेंगे. तब तक नये सत्र में एडमिशन की तैयारी शुरू हो जायेगी. ऐसे में विश्वविद्यालय के अधिकारियों का भी मानना है कि अब इस सत्र में छात्र संघ चुनाव कराना संभव नहीं है. लेकिन आगामी सत्र में छात्र संघ चुनाव अवश्य करा लिया जायेगा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही