Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : विद्या की अधिष्ठात्री देवी मां सरस्वती की आराधना की तैयारियां जोर शोर पर है. बढ़ती महंगाई के बीच पूजा समिति के लोग जहां पूजा को सफल बनाने में जुटे हैं, वहीं मूर्तिकार मां की प्रतिमा को अंतिम रूप देने में लगे हुए हैं. मां शारदे की पूजा की तैयारी जोरों पर है. विद्या की देवी मां शारदे से आशीर्वाद पाने की आकांक्षा रखनेवाले विद्यार्थी वर्ग में खासा उत्साह है. इस बार वसंत पंचमी 26 जनवरी को ही है. इसे लेकर शहर और आसपास के क्षेत्रों में विशेष उमंग और उत्साह देखने को मिल रहा है. बाजार में चहल-पहल शुरू हो गई है. छोटे-छोटे बच्चे घर-घर घूमकर चंदा इकट्ठा करने में लगे हैं. दो वर्ष के बाद इस वर्ष बसंत पंचमी पर मूर्तिकारों की उम्मीदें काफी बढ़ी हैं. इसे भी पढ़ें : कोडरमा:">https://lagatar.in/koderma-dc-sp-inspected-the-final-rehearsal-of-republic-day-celebrations/">कोडरमा:
डीसी-एसपी ने किया गणतंत्र दिवस समारोह के फाइनल रिहर्सल का निरीक्षण
डीसी-एसपी ने किया गणतंत्र दिवस समारोह के फाइनल रिहर्सल का निरीक्षण
Leave a Comment