Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : वीमेंस कॉलेज में छात्राओं व टीचर्स को किया जा रहा टार्चर

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur (Anand Mishra) : जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी के इंटरमीडिएट प्रभाग या यूं कहें कि वीमेंस कॉलेज में छात्राओं और शिक्षक-शिक्षिकाओं को काफी दिनों से टार्चर किये जाने का मामला प्रकाश में आया है. इस संबंध में कॉलेज की एक शिक्षिका ने शिकायत की है. लगातार डॉट इन को उन्होंने व्हाट्सएप मैसेज के माध्यम से उक्त जानकारी दी है. शिक्षिका रूपा राय का कहा है कि कॉलेज में छात्राओं को भड़का कर अपना फायदा निकाला जा रहा है. ऐसा करने के लिए छात्राओं को उकसाने के साथ ही टीर्चर भी किया जाता है. कॉलेज में बड़े पदों पर बैठे लोग खुद बड़ा-बड़ा कांड कर रहे हैं और छात्राओं को भड़का कर टीचर की शिकायत करवाते हैं. कॉलेज में सालों से धांधली होती आ रही है और दूसरों की शिकायत करायी जाती है. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-midday-meal-may-disappear-from-childrens-plates/">आदित्यपुर

: बच्चों की थाली से गायब हो सकता है मध्याह्न भोजन
बता दें कि कुछ महीने पहले शिक्षिका रूपा राय के द्वारा इंटरमीडिएट की प्रैक्टिकल परीक्षा में छात्राओं से पैसे मांगने का आरोप लगा था. इससे संबंधित खबर प्रकाशित भी हुई थी. बताया गया था कि यह शिक्षिका व्हाट्सएप मैसेज के माध्यम से प्रैक्टिकल परीक्षा के नाम पर छात्राओं से पैसे मांग रही हैं. हालांकि कॉलेज में छात्राओं व टीचर्स को टॉर्चर करने से संबंधित शिकायत इंटरमीडिएट प्रभाग के प्रभारी और यूनिवर्सिटी के कुलसचिव तक पहुंच गयी है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही