Search

 
 
 

जमशेदपुर : जर्जर कॉलेज भवन में छात्रों ने हेलमेट पहन कर किया क्लास

 

अब स्थानीय विधायक सह मंत्री और राजयपाल से मिलने की तैयारी : आजसू छात्र संघ

Jamshedpur (Anand Mishra) : जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज में गुरुवार को छात्रों ने अपनी सुरक्षा एवं टूट कर गिरते हुए जर्जर भवन से बचने के लिए हेलमेट पहनकर कर कक्षा में प्रवेश किया और पढ़ाई की. बता दें कि पिछले बुधवार को कॉलेज में तालाबंदी कर कारीब तीन घंटे हंगामा मचाने के बाद छात्रों ने अपने आंदोलन के अगले चरण में कॉलेज के क्लास रूम में हेलमेट पहनकर बैठने की घोषणा की थी. छात्र कॉलेज भवन की जर्जर अवस्था से भयभीत हैं. कॉलेज में आए दिन किसी न किसी क्लासरूम में छत की प्लास्टर टूट कर गिरने या छज्जा गिरने की घटनाएं देखने को मिल रही हैं. इससे छात्रों में भाई का माहौल है.

इसे भी पढ़ें : लोस">https://lagatar.in/review-meeting-continues-regarding-los-elections-sp-of-15-out-of-24-districts-of-jharkhand-do-not-have-experience-in-conducting-elections/">लोस

चुनाव : समीक्षा बैठक का दौर जारी, झारखंड के 24 में से 15 जिलों के एसपी के पास चुनाव कराने का अनुभव नहीं

विधायक, मंत्री किसी को छात्रों से हमदर्दी नहीं

आजसू छात्र संघ के राजेश महतो ने कहा कि आये दिन किसी न किसी क्लास रूम मे छत की प्लास्टर टूट के गिर रही है. बावजूद एचआरडी और कोल्हान विश्वविद्यालय के पदाधिकारी इसे गंभीरता पूर्वक नही ले रहे हैं. इस समस्या को लेकर आए दिन बड़ी-बड़ी खबरें समाचार पत्रों में प्रकाशित होती रहती हैं, लेकिन स्थानीय नेता, विधायक व मंत्री को भी यहां पढ़ने वाले छात्रों से कोई हमदर्दी नहीं है. छात्र कॉलेज में खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं.

इसे भी पढ़ें : फर्जीवाड़ा!">https://lagatar.in/fraud-many-teachers-reinstated-on-same-certificate-in-bihar/">फर्जीवाड़ा!

बिहार में एक ही सर्टिफिकेट पर बहाल हुए कई शिक्षक

कॉलेज के लिए जमीन मांगी, स्वीकृत कर दिया अस्पताल

स्वास्थ्य मंत्री जब वर्कर्स कॉलेज आए थे तब आजसू छात्र संघ ने उनसे मांग की थी कि कॉलेज के आगे वाली जल संसाधन विभाग की भूमि कॉलेज के नए परिसर के लिए उपलब्ध करवा दी जाए. लेकिन उन्होंने उस जगह पर 100 कमरे का अस्पताल स्वीकृत करवा दिया. इस जगह पर न कोई कोई बड़ी सड़क है और न कोई अस्पताल के लायक माहौल. इस तरह सरकार का रैवैया भी उच्च शिक्षा के प्रति उदासीन है. इस मामले को लेकर बहुत जल्द स्थानीय विधायक सह मंत्री से फिर एक बार मुलाकात कर वस्तुस्थिति से अवगत करवाने की कोशिश की जायेगी. अगर इससे भी कुछ नहीं होता है तो आजसू छात्र संघ राज्यपाल से मिलकर इस समस्या से अवगत कराएगा. आज आंदोलन में राजेश महतो, पवन साहू, अमन कुमार, राजू महतो, आनंद सिंह, कुंदन झा, अय्यप्पन किस्कू, राहुल हांसदा, शैलेश कुमार, आयुष कुमार समेत अन्य शामिल हुए.

[wpse_comments_template]

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही