Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : संथाली लोक साहित्य व कहानी से अवगत हुए छात्र

Jamshedpur (Anand Mishra) : जमशेदपुर के करनडीह स्थित एलबीएस कॉलेज में गुरुवार को संथाली विभाग की ओर से दो लेक्चर सीरीज का आयोजन किया गया. इसकी अध्यक्षता प्राचार्य डॉ अशोक कुमार झा ने की. प्रथम लेक्चर सीरीज में मुख्य वक्ता प्रो निशोन हम्ब्रोम ने संथाली लोक साहित्य पर विस्तृत चर्चा की. वहीं दूसरे लेक्चर में प्रो बास्के ने संथाली लोक कहानी पर प्रकाश डाला. प्राचार्य डॉ अशोक कुमार झा ने कहा कि इस लेक्चर सीरीज के माध्यम से छात्रों के पाठ्यक्रम को पूरा करवाया जा रहा है. इसे भी पढ़ें : धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-gang-war-in-wasseypur-1-shot-dead/">धनबाद:

वासेपुर में गैंगवार, 1 को मारी गोली
उन्होंने कहा कि नयी एजुकेशन पॉलिसी के माध्यम से जो नए सिलेबस बनाया गया है, उसके आधार पर छात्रों को पुस्तक उपलब्ध करायी जाएगी. विद्वानों के द्वारा जो भी लेक्चर दिया जा रहा है, उसका आर्टिकल के रूप में कॉलेज की ओर से प्रकाशन करा कर उचित मूल्य पर छात्र-छात्राओं को उपलब्ध कराया जाएगा. कार्यक्रम के आरंभ में स्वागत भाषण संजीव कुमार मुर्मू ने किया, जबकि संचालन प्रो बाबू राम सोरेन और धन्यवाद ज्ञापन सुंदर मोहन मुर्मू ने किया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही