Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : को-ऑपरेटिव कॉलेज में एंटी रैगिंग, वीमेन व रिड्रेसल सेल से मिलने वाली सहायता से अवगत हुए विद्यार्थी

Jamshedpur (Anand Mishra) : जमशेदपुर को-ऑपरेटिव क\लेज के स्वामी विवेकानंद सभागार में एंटी रैगिंग सेल, वीमेन सेल तथा ग्रीवान्स रिड्रेसल सेल की ओर से संयुक्त रूप से छात्र-छात्राओं के लिए जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत एंटी रैगिंग सेल के समन्वयक डॉ प्रभात कुमार सिंह ने कॉलेज परिसर में बच्चों के कर्तव्य और अधिकार पर विस्तृत चर्चा की. वहीं वीमेन्स सेल की समन्वयक डॉ स्वाति सोरेन ने छात्राओं के लिए अपने सम्बोधन में क्षमता विकास पर बल दिया. उन्होंने बताया कि छात्राओं को यदि कोई भी परेशानी होती है तो वे शिक्षकों से मिलें और उन तक अपनी बात पहुंचाएं. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-no-facilities-in-practical-room-of-physics-department-in-kolhan-university-students-upset/">चाईबासा

: कोल्हान विवि में फिजिक्स विभाग के प्रैक्टिकल कक्ष में सुविधाएं नहीं, विद्यार्थी परेशान
कॉलेज ग्रीवान्स रिड्रेसल सेल की समन्वयक डॉ अंतरा कुमारी ने छात्र-छात्राओं को बताया कि किसी भी तरह का ग्रीवांस हो तो वे आवेदन या मेल के माध्यम से उन तक पहुंचाएं. कक्षा, संसाधन आदि से संबंधित ग्रीवांस या सुझाव भी दे सकते हैं. कार्यक्रम में प्रभारी प्राचार्य डॉ नीता सिन्हा, अंग्रेजी विभागाध्यक्ष डॉ सुनीता सहाय, बॉटनी विभागाध्यक्ष ब्रजेश कुमार, मनोविज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ दुर्गा तामसोय समेत अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थे. धन्यवाद ज्ञापन अशोक कुमार रवानी ने किया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही