Search

 
 
 

Jamshedpur : मार्केटिंग मैनेजमेंट की बारीकियों से अवगत हुए छात्र

 
करीम सिटी कॉलेज में फंडामेंटल्स ऑफ मार्केटिंग मैनेजमेंट विषयक सत्र आयोजित Jamshedpur (Anand Mishra) : साकची स्थित करीम सिटी कॉलेज के बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन विभाग की ओर से गुरुवार को `फंडामेंटल्स ऑफ मार्केटिंग मैनेजमेंट` विषयक सत्र का आयोजन किया गया. इसकी अध्यक्षता विभागाध्यक्ष डॉ आफताब आलम ने की. इस अवसर पर विश्वकर्मा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी बिजनेस स्कूल के प्रोफेसर डॉ सैयद खालिद परवेज रिसोर्स पर्सन के तौर पर उपस्थित थे.  उन्होंने छात्रों को मार्केटिंग मैनेजमेंट की बारीकियों, खासकर 4पी`एस कॉन्सेप्ट सहित मार्केटिंग मिक्स के आवश्यक तत्वों के बारे में विस्तृत जानकारी दी. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-date-of-admission-in-ug-in-jamshedpur-womens-university-extended-now-till-june-10-2/">Jamshedpur

: जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी में यूजी में एडमिशन की तिथि बढ़ी, अब 10 जून तक
कॉलेज के प्राचार्य डॉ मोहम्मद रेयाज ने स्वागत भाषण करते हुए छात्रों को डॉ सैयद खालिद के मार्गदर्शन का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया और पूरे मन से अध्ययन करने के लिए प्रोत्साहित किया. कार्यक्रम का संचालन उमे हबीबा ने किया. इसके बाद मोहम्मद फरदीन खान ने डॉ सैयद खालिद का संक्षिप्त परिचय प्रस्तुत किया. सत्र के समापन पर उमे हबीबा ने धन्यवाद ज्ञापन किया. इस अवसर पर विभाग के सभी शिक्षक शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : हाईकोर्ट">https://lagatar.in/high-court-said-bail-once-granted-cannot-be-canceled-unless-the-conditions-are-violated/">हाईकोर्ट

ने कहाः एक बार मिली जमानत तब तक रद्द नहीं हो सकती जब तक शर्तों का उल्लंघन न हो
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही