Search

 
 
 

जमशेदपुर : 11 से 17 अक्टूबर तक लेट फाइन के साथ एलएलबी के प्रथम सेमेस्टर का निबंधन करा सकते हैं विद्यार्थी

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : कोल्हान विश्वविद्यालय में 11 अक्टूबर से लेट फाइन के साथ एलएलबी के 2021-24 सत्र के प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थियों का पंजीकरण किया जाएगा. इससे पहले 29 सितंबर तक विद्यार्थियों को बिना लेट फीस के रजिस्ट्रेशन कराने का अवसर दिया गया था. अंतिम तिथि समाप्त होने के बाद 500 रुपये लेट फाइन के साथ 11 से 17 अक्टूबर तक विद्यार्थी रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे. प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा देने के लिए विद्यार्थियों को निबंधन कराना अनिवार्य है. इसे भी पढ़ें : बिहार">https://lagatar.in/bihar-vicious-raja-thakur-was-beaten-to-death-in-a-gang-war/">बिहार

: गैंगवार में शातिर राजा ठाकुर को पीट कर मार डाला
जो विद्यार्थी निबंधन नही कराएंगे उन्हें परीक्षा में शामिल नहीं होने दिया जाएगा. पंजीकरण शुल्क झारखंड के विद्यार्थियों के लिए 200 रुपये है, जबकि राज्य के बाहर के विद्यार्थियों के लिए 400 रुपये रखा गया है. वहीं पंजीकरण फॉर्म का शुल्क 50 रुपए है. कॉलेज के स्तर पर लेट से रजिस्ट्रेशन कराने वाले विद्यार्थियों का पंजीकरण 18 से 19 अक्टूबर तक विश्वविद्यालय को भेजना है. इसके बाद पंजीकरण स्वीकार नहीं किए जाएंगे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही