Search

 
 
 

जमशेदपुर : करीम सिटी कॉलेज में विद्यार्थियों को मिले परीक्षा की तैयारी के टिप्स

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : जमशेदपुर के साकची स्थित करीम सिटी कॉलेज सभागार में भूगोल विभाग की ओर से विद्यार्थियों के लिए संगोष्ठी का आयोजन किया गया. इसका विषय "परीक्षा की तैयारी कैसे की जाए" था. संगोष्ठी के मुख्य वक्ता विभाग के प्राध्यापक डॉ प्रसारुल इस्लाम थे. निर्धारित विषय पर डॉ प्रसारुल इस्लाम ने विस्तार पूर्वक अपना विचार रखा. उन्होंने 15 बिंदुओं को समेटते हुए परीक्षा में अच्छी सफलता प्राप्त करने के तरीके बताए. उन्होंने बताया कि सबसे पहले विद्यार्थी मानसिक रूप से, शारीरिक रूप से तथा तकनीकी रूप से अपने आप को तैयार करें. फिर वे अपने स्तर से प्रश्नों के उत्तर तैयार करें तथा अपने उत्तर के मुख्य बिंदुओं को समेटे हुए कोडिंग करें, ताकि संतोषप्रद और सुसज्जित उत्तर दे सकें. डॉ प्रसारुल इस्लाम से पहले भूगोल की शिक्षिका सदफ नसीम ने भी विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए परीक्षा के दौरान टाइम मैनेजमेंट पर ध्यान देने की बात कही. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/KCC-A1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-extortionist-in-the-name-of-sonu-singh-lodged-in-hotwar-jail-arrested-from-kolkata/">जमशेदपुर

: होटवार जेल में बंद सोनू सिंह के नाम पर रंगदारी मांगने वाला कोलकाता से गिरफ्तार
संगोष्ठी की अध्यक्षता कॉलेज के प्राचार्य डॉ मोहम्मद रेयाज ने की. अपने अध्यक्षीय भाषण मं उन्होंने इस संगोष्ठी को कामयाब और विद्यार्थियों के लिए अत्यंत लाभदायक बताया. उन्होंने कहा कि विद्यार्थी जीवन में ही नहीं बल्कि जीवन के सभी क्षेत्रों में सफलता तैयारी पर ही आधारित होती है. संगोष्ठी के कन्वेनर भूगोल विभागाध्यक्ष डॉ आले अली थे. संगोष्ठी में पहले, तीसरे एवं पांचवें सेमेस्टर के छात्र-छात्राएं शामिल हुए. इस अवसर पर प्राचार्य ने पिछले प्रदर्शनों के लिए सबीहा गुल, पूर्वषा सिंह, मेघा श्री गिरि, रॉकी दास एवं किशन को प्रमाण पत्र प्रदान किया. विभाग की प्राध्यापिका डॉ फरजाना अंजुम ने धन्यवाद ज्ञापन किया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही