Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : रैपिड एक्शन फोर्स की कार्यप्रणाली से रू-ब-रू हुए विद्यार्थी

Jamshedpur (Rohit Kumar) : जमशेदपुर में रैपिड एक्शन फोर्स (रैफ) द्वारा छह दिवसीय प्रचात्मक अभ्यास किया जा रहा है. इसी अभ्यास के तहत शुक्रवार को पांचवें दिन रैफ के जवान परसुडीह के सरजामदा बारेगोड़ा स्थित बिरसा मेमोरियल स्कूल पहुंचे. वहां उन्होंने बच्चों के बीच एक डेमोस्ट्रेशन कार्यक्रम का आयोजन किया. इस कार्यक्रम के तहत रैफ के जवानों ने अपनी कार्यप्रणाली के बारे में बच्चों को बताया. वहीं बच्चे भी इससे काफी उत्साहित दिखे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-after-meeting-the-sdm-the-convoy-drivers-accused-the-former-union-officials-of-threatening-them/">जमशेदपुर

: एसडीएम से मुलाकात कर कन्वाई चालकों ने पूर्ववर्ती यूनियन के पदाधिकारियों पर लगाया धमकाने का आरोप
रैफ 106वीं बटालियन के डिप्टी कमांडेंट पतरस पूर्ति ने बताया कि यह कार्यक्रम सोमवार से शुरू हुआ है. आज इस कार्यक्रम का पांचवा दिन है. आज उनकी टीम ने बच्चों को अपनी कार्यप्रणाली के बारे में बताया कि रैफ की टीम किस तरह काम करती है. उन्होंने बच्चों को वज्र वाहन में लगे मल्टी बैरल लांचर के बारे में भी बताया. शनिवार को इस कार्यक्रम का समापन हो जाएगा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही