Search

 
 
 

जमशेदपुर : करीम सिटी कॉलेज के शिक्षा संकाय में छात्रों को मिली संतुलित आहार और पोषण की जानकारी

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : जमशेदपुर स्थित करीम सिटी कॉलेज के मानगो कैंपस के बीएड विभाग के विद्यार्थियों के लिए संतुलित आहार और पोषण पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया. यह कार्यशाला शिक्षा संकाय के ग्रिवांस रिड्रेसल सेल के तत्वावधान में हुई. इसमें मुख्य अतिथि के रूप में कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ मोहम्मद रियाज एवं मुख्य वक्ता के रूप मे डॉ विभा आचार्य उपस्थित थीं. प्रो सुबुही रहमान ने डॉ विभा आचार्य का परिचय कराते हुए कार्यशाला की उपयोगिता बताई. कार्यशाला में शिक्षा संकाय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया. इसे भी पढ़ें : अरका">https://lagatar.in/arka-jain-university-a-unique-confluence-of-cultural-and-technical-talent-seen-in-technica-2023-of-school-of-engineering-and-it/">अरका

जैन यूनिवर्सिटी : स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड आईटी के “टेक्निका-2023” में दिखा सांस्कृतिक व तकनीकी प्रतिभा का अनोखा संगम
डॉ विभा आचार्य ने बताया कि संतुलित आहार जीवन भर अच्छा स्वास्थ्य बनाए रखने में मदद करता है और पुरानी स्वास्थ्य स्थितियों और बीमारियों के विकास के जोखिम को कम करता है. जब आप संतुलित आहार लेते हैं, तो आप अपने शरीर को स्वस्थ कामकाज के लिए आवश्यक पोषक तत्व देते हैं. संतुलित आहार में आपके शरीर की संरचना के लिए खनिज, विटामिन, अन्य आवश्यक पोषक तत्व और कैलोरी का सही अनुपात होता है. कार्यशाला में प्रश्नोत्तरी के माध्यम से छात्रों की शंकाओं का समाधान किया गया. विभागध्यक्ष डॉ सुचेता भुइयां ने स्मृति चिन्ह भेंट कर डॉ विभा आचार्य के प्रति आभार जताया. कार्यशाला में सबों ने डॉ विभा आचार्य की उपस्थिति एवं स्वस्थ जीवन के लिए उनके द्वारा किए गए प्रयास की सराहना की. कार्यशाला का संचालन अदिबा तलमीज एवं धन्यवाद ज्ञापन प्रो स्नेहा चौधरी ने किया. इस आयोजन में जवेरिया, पूर्णिमा, गुलाम, अनिशा, शोगरा समेत अन्य छात्र-छात्राओं की सराहनीय भूमिका रही. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही