Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : केएमपीएम कॉलेज में छात्रों को मिली सड़क सुरक्षा की जानकारी

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur (Anand Mishra) : जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित मिसेज केएमपीएम वोकेशनल कॉलेज में गुरुवार को कॉलेज कैंपस में छात्रों के लिए सड़क सुरक्षा कार्यक्रम का आयोजन किया गया. होंडा मोटरसाइकिल और स्कूटर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की आधिकारिक एजेंसी ने इस एक दिवसीय प्रदर्शन गतिविधि की मेजबानी की और छात्रों को सड़क सुरक्षा के बारे में कई महत्वपूर्ण जानकारी दी. इसे भी पढ़ें : कोल्हान">https://lagatar.in/kolhan-university-phd-entrance-exam-2022-cancelled-irregularities-were-found/">कोल्हान

विश्वविद्यालय : पीएचडी प्रवेश परीक्ष-2022 रद्द, पायी गयी थी अनियमितता
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न सड़क सुरक्षा नियमों को प्रदर्शित करते हुए छात्रों को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की सीख दी गयी. इसके साथ ही विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया और छात्रों को उपहार भी दिया गये. कॉलेज की समन्वयक डॉ रीता कुमारी ने छात्रों को यातायात नियमों और कानूनों का पालन करने और खुद व अपने परिवार को सड़क दुर्घटनाओं से बचाने के लिए प्रोत्साहित किया. कार्यक्रम में सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं एवं शिक्षकेतर कर्मचारी उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही