Search

जमशेदपुर : एमबीएनएस में विद्यार्थियों ने सीखे मानसिक स्वास्थ्य संतुलन बनाये रखने के गुर

Jamshedpur (Anand Mishra) : एमबीएनएस ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन में स्कूल या कॉलेज के छात्रों का मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता और प्रबंधन को लेकर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया. इसमें मुख्य अतिथि व वक्ता के रूप में कोल्हान यूनिवर्सिटी के असिस्टेंट प्रोफेसर व ओएसडी (परीक्षा) डॉ धर्मेंद्र रजक शामिल हुए. उन्होंने एमफिल इन क्लिनिकल साइकोलॉजी तथा पीएचडी इन क्लिनिकल साइकोलॉजी की उपाधि रांची स्थित रिनपास से प्राप्त की है. डॉ धर्मेंद्र रजक यूपीएससी से चयनित हो कर श्रम एवं रोजगार मंत्रालय, भारत सरकार में असिस्टेंट डायरेक्टर के पद पर रह चुके हैं. डॉ रजक की कई मनोवैज्ञानिक थेरेपी में भी महत्पूर्ण रिसर्च तथा अहम भूमिका रही है. नेशनल तथा इंटरनेशनल वर्कशॉप, सेमिनार, वेबीनार, जैसे स्कूल, कॉलेज, ओल्ड एज होम, मिलिट्री, पारा मिलिट्री, पुलिस कर्मी, सीआईएसएफ, सीआरपीएफ, कोबरा बटालियन तथा अन्य मिनिस्ट्री में मुख्य वक्ता के रूप में व्याख्यान दे चुके हैं. इसे भी पढ़ें : दिल्ली">https://lagatar.in/kalpana-soren-met-sonia-gandhi-and-sunita-kejriwal-in-delhi/">दिल्ली

में सोनिया गांधी और सुनीता केजरीवाल से मिलीं कल्पना सोरेन
कार्यशाला में छात्र-छात्रों को अपना मानसिक स्वास्थ्य संतुलन बनाये रखने के गुर बताये गये, ताकि शैक्षिक, व्यक्तिगत और सामाजिक जीवन को संतुलित बनाया रखा जा सके. इस कार्यक्रम में इंस्टिट्यूट की डायरेक्टर अनुपा सिंह और चेयरमैन विवेक सिंह, मार्केटिंग हेड मुकेश कुमार सिंह ने भी अपने विचार रखे. मंच संचालन प्रभारी प्राचार्य पिंकी सिंह ने किया, कार्यशाला में संस्थान की असिस्टेंट प्रोफेसर सपना कुमारी राय, दीपिका राज, भबतारण भकत, अमरेन्द्र सिंह समेत शिक्षा विभाग के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं विद्यार्थी उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-an-atmosphere-of-panic-as-the-news-of-leopard-reaching-sonari-spread/">जमशेदपुर

: तेंदुआ के सोनारी पहुंचने की खबर फैलते ही दहशत का माहौल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp