Search

 
 
 

जमशेदपुर : मिसेस केएमपीएम वोकेशनल कॉलेज में छात्रों को मिली आग से बचाव के तरीकों की जानकारी

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित मिसेस केएमपीएम वोकेशनल कॉलेज में बुधवार को फायर सेफ्टी (अग्नि सुरक्षा) ट्रेनिंग का आयोजन किया गया. कार्यशाला में कॉलेज के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे. इस दौरान कॉलेज की प्राचार्य में डॉ मीता जखनवाल भी उपस्थित थीं. कार्यशाला में वक्ता के रूप में टाटा स्टील यूआईएसएल के फायर सेफ्टी मैनेजर पंकज कुमार सिंह उपस्थित थे. उन्होंने आग से जुड़ी समस्याएं एवं उनसे बचाव के तरीके बताए. इसी के साथ कई सुझाव एवं अग्निशामक के उपयोग का सही तरीका बताया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/tata-steel-uisl-managing-director-ritu-raj-sinha-inaugurates-jharkhands-first-biogas-waste-management-system/">जमशेदपुर

: लौहनगरी के हर घर में बायोगैस कचरा प्रबंधन प्रणाली हो : रितु राज सिन्हा
इसके अलावा आग की आपात स्थिति में महत्वपूर्ण कदम और प्रभावी कदम उठाने की जानकारी दी. इसके लिए सतर्कता तैयारी और सक्रिय रोकथाम उपाय के प्रति प्रतिबद्धता की जानकारी दी गई. इसके अलावा कुछ छात्राओं ने बचाव के उदाहरण प्रस्तुत किये. यह कार्यशाला शिक्षकों एवं छात्राओं को जागरूक करने कि दिशा में सकरात्मक रहा. कार्यक्रम का आयोजन आईक्यूएसी को-ऑर्डिनेटर माला मंध्यान की देखरेख में किया गया. धन्यवाद ज्ञापन मुस्कान ने किया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही