Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : अरका जैन यूनिवर्सिटी में छात्रों ने सीखी फोटोग्राफी और सिनेमेटोग्राफी की तकनीक

Jamshedpur (Anand Mishra) : जमशेदपुर के गम्हरिया स्थित अरका जैन यूनिवर्सिटी के पत्रकारिता और जन संचार विभाग में तीन दिवसीय फोटोग्राफी और सिनेमैटोग्राफी कार्यशाला का आयोजन किया गया. इसमें जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी के अलावा जमशेदपुर के विभिन्न शिक्षा संस्थानों ने हिस्सा लिया. फोटोग्राफी और सिनेमैटोग्राफी कार्यशाला की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर की गई. यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर प्रो (डॉ) एसएस रज़ी, यूनिवर्सिटी के निदेशक अमित श्रीवास्तव, चीफ फाइनेंस ऑफिसर ऋचा गर्ग, डायरेक्टर-कैंपस एवं डीएसडब्ल्यू डॉ अंगद तिवारी, रजिस्ट्रार जसबीर धान्जल, पत्रकारिता और जनसंचार विभागाध्यक्ष (डॉ) राहुल अमीन, आईक्यूएसी सेल मेंबर डॉ अमित कुमार एवं इस कार्यशाला में सभी विभाग के डीन एवं हेड भी उपस्थित थे. इनके अलावा कार्यशाला में पत्रकारिता और जन संचार विभाग के फैकल्टी अमित कुमार सिंह, श्याम कुमार एवं उस्मान रजा भी मौजूद थे. कार्यशाला के दूसरे दिन फोटोग्राफी प्रदर्शनी का उद्द्घाटन वरिष्ठ पत्रकार संजय मिश्रा ने किया. इसे भी पढ़ें : ED">https://lagatar.in/congress-mla-from-ed-irfan-ansari-said-did-not-try-to-topple-the-government/">ED

से कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी ने कहा- ‘सरकार गिराने की नहीं की थी कोशिश’
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/IMG_20230206_204449.jpg"

alt="" width="600" height="297" /> फोटोग्राफी प्रदर्शनी में छात्रों के साथ-साथ फैकल्टी मेंबर्स ने भी पार्टिसिपेट किया. संजय मिश्रा, पत्रकार संदीप कुमार, मोहम्मद नूर आलम, कैनन इंडिया के सीनियर टेरिटरी मैनेजर (ईस्ट) एवं जमशेदपुर वीमेन यूनिवर्सिटी की जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की फैकल्टी शालिनी प्रसाद का स्वागत में अरका जैन यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर प्रो (डॉ) एसएस रज़ी एवं रजिस्ट्रार जसबीर धान्जल ने स्मृति चिन्ह, पौधा एवं शॉल भेंट कर किया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-singhbhum-chamber-of-commerce-opposes-mandi-fee-traders-hold-meeting/">जमशेदपुर

: सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स ने मंडी शुल्क का किया विरोध, व्यापारियों ने की बैठक
प्रो (डॉ) एसएसरज़ी ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि व्यावसायिक क्षेत्र में हर रोज़ बदलाव आ रहा है. ऐसे में छात्रों को अपने आप को अपडेट रखना बहुत ज़रूरी है. इस तरह की कार्यशाला से उन्हें ज़रूर फायदा होगा. निदेशक अमित श्रीवास्तव ने कहा कि फोटोग्राफी और सिनेमेटोग्राफी की जानकारी सभी छात्रों में होनी चाहिए. इस क्षेत्र में आगे बढ़ना है तो अपने आप को अपडेट करते रहना जरूरी है. तभी इस क्षेत्र में उज्जवल भविष्य है. इस तरह की कार्यशाला से छात्रों को अपडेट करने में मदद मिलेगी. डॉ अंगद तिवारी ने कहा कि फोटोग्राफी में बहुत ताकत है. एक फोटो में आप समाज का दृश्य दिखा सकते हैं. इसलिये अच्छी फोटोग्राफी स्किल बढ़ाने के लिए इस तरह की कार्यशाला बहुत फायेदमंद है. पत्रकारिता और जन संचार विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो (डॉ) राहुल अमीन ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि ‘पत्रकारिता में बहुत ताकत है, इसका इस्तेमाल समाज को सही दिशा में ले जाने के उद्द्येश्य से करें. खबर को और प्रभावी बनाने में फोटोग्राफी का बहुत बड़ा योगदान रहता है. इसलिए खबर के मुताबिक़ सही फोटोग्राफी लेना बहुत जरूरी है. इसे भी पढ़ें  : ‘आपदा’">https://lagatar.in/department-came-out-of-disaster-allocation-of-one-crore-came/">‘आपदा’

से निकला विभाग, एक करोड़ का आया आवंटन
कार्यशाला के तीसरे व अंतिम दिन अरका जैन यूनिवर्सिटी के जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर श्याम कुमार ने `डिफरेंट टाइप्स ऑफ़ शॉट्स इन फोटोग्राफी` विषय पर लेक्चर के माध्यम से छात्रों को जानकारी दी. छात्रों में इस कार्यशाला के दौरान काफी उत्साह देखने को मिला. साथ ही छात्रों ने फोटोग्राफी और सिनेमेटोग्राफी की तकनीकें सीखने में काफी दिलचस्पी दिखाई. छात्रों को इस कार्यशाला में काफी कुछ सीखने को मिला. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही