Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : नुक्कड़ नाटक के माध्यम से छात्रों ने डेंगू के प्रति लोगों को किया जागरूक

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : डीबीएमएस कॉलेज के छात्रों ने शुक्रवार को कदमा भाटिया बस्ती स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय के बच्चों को डेंगू और मलेरिया के प्रति जागरूक किया. इस जागरूकता अभियान के लिए उत्क्रमित मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक गोपेश कुमार ठाकुर ने कॉलेज के छात्रों सहित प्रबंधन का आभार जताया. उसके बाद मेरिन ड्राइव स्थित स्लम बस्तियों में कॉलेज के छात्रों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को जागरूक किया. कॉलेज की प्राचार्य जूही समर्पिता ने कहा कि डीबीएमएस कॉलेज ऑफ एजुकेशन अपने विद्यार्थियों को ना सिर्फ बेहतर शिक्षा प्रदान करता है बल्कि एक जागरूक नागरिक बनाने के साथ समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों के निर्वहन के लिए हमेशा प्रेरित भी करता है. इस कार्य के लिए कॉलेज प्रबंधन द्वारा समय-समय पर कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है. शुक्रवार को चलाए गए जागरूकता अभियान की सफलता में कॉलेज के विद्यार्थियों के साथ-साथ कॉलेज प्रबंधन की महत्वपूर्ण भूमिका रही. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-lover-killed-woman-and-threw-her-body-skeleton-recovered-after-a-month/">जमशेदपुर

: प्रेमी ने महिला की हत्या कर शव फेंका, एक माह बाद कंकाल बरामद
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही