Search

 
 
 

जमशेदपुर : को-ऑपरेटिव लॉ कॉलेज को स्वतंत्र इकाई बनाने के संबंध में शिक्षा सचिव से मिले विद्यार्थी

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : कॉ-ऑपरेटिव लॉ कॉलेज के सत्र 2019-22 के विद्यार्थी अमर कुमार तिवारी ने शुक्रवार को रांची स्थित नेपाल हाउस में उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के सचिव राहुल पुरवार से मुलाकात की. उन्हें बताया कि कोल्हान विश्वविद्यालय के अधीन संचालित जमशेदपुर कॉ-ऑपरेटिव लॉ कॉलेज अलग स्थान पर स्थित है. लॉ कॉलेज को बार काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा नियम के तहत कॉलेज को अलग स्थान पर एवं स्वतंत्र रूप से संचालित करने के निर्देश दिया था. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-sagar-had-snatched-money-so-found-him-alone-and-killed-him/">जमशेदपुर

: सागर ने की थी रुपये की छिनतई इसलिए अकेला पाकर कर दी हत्या 

लॉ कॉलेज की दशा दिन प्रतिदिन होती जा रही है खराब

वर्ष 2002 में झारखंड सरकार के सचिव के निर्देश पर को-ऑपरेटिव कॉलेज द्वारा लॉ कॉलेज को 5 एकड़ जमीन प्रदान किया गया. इसके बावजूद सरकार द्वारा अभी तक को-ऑपरेटिव लॉ कॉलेज को स्वतंत्र इकाई घोषित नहीं किया गया है. जिसके कारण को-ऑपरेटिव लॉ कॉलेज को विश्वविद्यालय द्वारा कोई सुविधा उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है. स्वतंत्र इकाई नहीं होने के कारण कॉलेज की दशा दिन पर दिन खराब होती जा रही है. मूलभूत सुविधाओं से विद्यार्थी वंचित हो रहे हैं. 20 सालों से किसी स्थाई शिक्षकों की बहाली नहीं हुई है. इस संबंध में शिक्षा सचिव ने विद्यार्थियों को आश्वासन दिया कि वे नियमानुसार कार्रवाई अवश्य करेंगे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही