Search

 
 
 

जमशेदपुर : बीपीएम उच्च विद्यालय के विद्यार्थियों ने औद्योगिक संस्थानों का किया भ्रमण

 
Jamshedpur (Dharmendra Mishra) : बीपीएम +2 उच्च विद्यालय के विद्यार्थियों ने शुक्रवार को भारतीय मानक ब्यूरो के सौरभ राय के सहयोग से आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र का भ्रमण किया. इस दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न औद्योगिक संस्थानों में होने वाले निर्माण कार्य को देखा. गैस सिलेंडर की निर्माण प्रक्रिया के साथ एचपी, इंडेन तथा भारत गैस के सिलेंडर के ऊपर किन-किन सूचनाओं को कैसे अंकित किया जाता है व बीआईएस की टेस्टिंग कैसे होती है? इन सारी प्रक्रियाओं को विद्यार्थियों ने देखा और समझा. इसे भी पढ़े : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/baharagora-the-condition-of-the-chief-ministers-dal-bhaat-yojana-kitchen-under-torn-plastic-food-is-prepared-on-a-wooden-stove/">बहरागोड़ा

: मुख्यमंत्री दाल-भात योजना का हाल- फटे प्लास्टिक के नीचे रसोई घर, लकड़ी के चूल्हे पर बनता है भोजन
कार्यक्रम की समस्त रूपरेखा बीआईएस की नोडल शिक्षिका डॉ. अंजू कुमारी एवं रविंद्र कुमार रविकर के समन्वय में संपन्न हुआ. इस मौके पर डॉ. अंजू कुमारी एवं रविंद्र कुमार रविकर ने कहा कि प्रैक्टिकल नॉलेज के उद्देश्य से विद्यार्थियों को औद्योगिक संस्थानों का भ्रमण कराया गया. इससे उन्हें बहुत कुछ सीखने व समझने का मौका मिला. इससे उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा. इसे भी पढ़े : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-girls-danced-fiercely-in-dandiya-night/">चक्रधरपुर

: डांडिया नाइट में जमकर थिरकी युवतियां
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही