Search

 
 
 

जमशेदपुर: को-ऑपरेटिव लॉ कॉलेज के छात्रों ने कुलपति को सौंपा मांग पत्र

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : को-ऑपरेटिव लॉ कॉलेज के सत्र 2019-22 के छात्रों ने सोमवार को कोल्हान विश्वविद्यालय के कुलपति एवं कुलसचिव से मुलाकात कर उन्हें मांग पत्र सौंपा. छात्रों ने मांग पत्र के माध्यम से कुलपति एवं कुलसचिव को कॉलेज की विभिन्न समस्याओं से अवगत करया. जिसमें प्रमुख रुप से कॉलेज में सफाई कर्मी नहीं रहने के कारण सफाई नहीं होती है. इसे भी पढ़ें : किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-nrbc-center-operated-in-saranda-was-visited-by-the-officials-of-aspire-organization/">किरीबुरू

: सारंडा में संचालित एनआरबीसी केन्द्र का एस्पायर संस्था के पदाधिकारियों ने किया दौरा
लाइब्रेरी में पुस्तकों का अभाव, जर्जर क्लास रुम, कॉलेज में एलएलएम की पढ़ाई शुरू करने, मूट कोर्ट शुरू करने, कॉलेज को अलग यूनिट बनाने के साथ ही सेमेस्टर 4 के विद्यार्थियों को प्रमोट करने की मांग थी. इस संबंध में कुलसचिव ने छात्रों को यथाशीघ्र समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया. कुलपति से मिलने वालों में अमर तिवारी, सुदीप चौधरी, आदित्य, रुही, अशोक कुमार, निरंजन, शैवी, विनोद अंकित समेत अन्य छात्र उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही