Search

 
 
 

जमशेदपुर: कॉ-ऑपरेटिव लॉ कॉलेज के छात्रों ने दी आंदोलन की चेतावनी

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : कोल्हान का एकमात्र सरकारी जमशेदपुर को-ऑपरेटिव लॉ कॉलेज में व्यवस्था चरमरा गई है. इसको लेकर विद्यार्थियों में आक्रोश है. इस संबंध में लॉ कॉलेज के छात्र अमर तिवारी ने शनिवार को कोल्हान विश्वविद्यालय के कुलपति और उच्च शिक्षा विभाग को ईमेल कर बताया कि कॉलेज की लचर व्यवस्था के कारण छात्रों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. अमर तिवारी ने लगातार न्यूज को बताया कि कॉलेज की लचर व्यवस्था के संबंध में विश्वविद्यालय के कुलसचिव को कई बार मांग पत्र सौंपा गया. पिछले दिनों विश्वविद्यालय द्वारा इसके लिए टीम भी गठित की गयी, ताकि कॉलेज की व्यवस्था की जांच कर मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराई जा सके. लेकिन अभी तक टीम कॉलेज में नहीं पहुंची है. नए सत्र 21-24 की कक्षाएं सात सितंबर से शुरू होंगी. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-when-the-director-of-the-company-announced-not-to-give-bonus-then-the-workers-went-on-strike/">चांडिल

: कंपनी के निदेशक ने बोनस नहीं देने की घोषणा की तो मजदूरों ने की हड़ताल
कॉलेज में तीन सत्र की कक्षाएं एक साथ चल रही हैं. पर्याप्त क्लास रुम नहीं होने कारण क्लास को कम किया जा रहा है. गेस्ट फैकेल्टी को एक क्लास रोज दिया जाता है. इसके कारण शिक्षक किसी सेमेस्टर के विद्यार्थियों को पूरी तरह से पढ़ाने में असमर्थ हैं. समय पर सिलेवस पूरा नहीं हो रहा है. वहीं विश्वविद्यालय द्वारा समय पर परीक्षा फॉर्म भरवाया जा रहा है. अमर तिवारी ने कहा कि आधा अधूरा ज्ञान देकर विश्वविद्यालय द्वारा विद्यार्थियों के साथ अत्याचार और अधिकारों का हनन किया जा रहा है. अब विश्वविद्यालय से मांग नहीं करेंगे, अब लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन किया जाएगा. सात दिनों में विश्वविद्यालय अगर पहल नहीं करता है तो आगे कॉलेज बंद होगा और पूरे 300 लॉ के विद्यार्थी भूख हड़ताल करेंगे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही