Search

 
 
 

जमशेदपुर : सेमेस्टर-5 में प्रमोट करने की मांग को लेकर कोऑपरेटिव लॉ कॉलेज के छात्रों ने किया प्रदर्शन

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : को-ऑपरेटिव लॉ कॉलेज के सत्र 2019-22 के छात्रों ने शुक्रवार को अपनी मांगों को लेकर कॉलेज में जोरदार प्रदर्शन किया. इस मौके पर लॉ कॉलेज के छात्र अमर तिवारी के कहा कि लॉ कॉलेज के छात्रों के साथ कोल्हान विश्वविद्यालय द्वारा सौतेला व्यवहार किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि सत्र विलंब से चल रहा है, नियमित क्लास नहीं होती है. इसके कारण पाठ्यक्रम पूरा नहीं हो पा रहा है. इसके बावजूद विश्वविद्यालय द्वारा सेमेस्टर-4 के छात्रों पर परीक्षा देने के लिए दबाव बनाया जा रहा है, जो कहीं न कहीं लॉ छात्रों के साथ अन्याय है. इसे भी पढ़े : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-theft-by-entering-a-house-in-azadnagar/">जमशेदपुर:

आजादनगर में घर में घुसकर चोरी

कोल्हान विवि के कुलपति को समस्याओं से कराया गया था अवगत

अमर तिवारी ने कहा कि पिछले दिनों कोल्हान विश्वविद्यालय के कुलपति से मुलाकात कर उन्हें सभी समस्याओं से अवगत कराते हुए 2019-22 के सेमेस्टर-4 के छात्रों को प्रमोट करने की मांग की गई थी. कुलपति ने आश्वस्त भी किया था कि गंभीरता पूर्वक हमारी मांगों पर विचार किया जाएगा. लेकिन 25 अगस्त को विश्वविद्यालय में परीक्षा विभाग की हुई बैठक में केवल यूजी के छात्रों को प्रमोट किया गया. जबकि लॉ के छात्रों की मांगों पर विचार नहीं किया गया. अमर तिवारी ने सवाल उठाते हुए कहा कि जब पाठ्यक्रम ही पूरा नहीं हुआ तो किस आधार पर विश्वविद्यालय द्वारा छात्रों पर परीक्षा के लिए दबाव बनाया जा सकता है. इस अवसर पर सुदीप चौधरी, आदित्य, रुही, अशोक कुमार, निरंजन,शैवी, विनोद अंकित समेत अन्य छात्र उपस्थित थे. इसे भी पढ़े : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-dead-body-of-a-young-man-found-hanging-from-a-noose-under-suspicious-circumstances-in-bamboo-godown/">चाकुलिया

: बांस गोदाम में संदिग्ध परिस्थिति में फंदे से झूलती मिली युवक की लाश
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही