Search

 
 
 

जमशेदपुर : डीबीएमएस कॉलेज के छात्रों ने शैक्षिक भ्रमण के दौरान बेकरी उद्योग के बारे में जाना

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : आत्मनिर्भर भारत कार्यक्रम के तहत मंगलवार को डीबीएमएस कॉलेज के छात्रों ने बेक एंड टेक बेकरी का शैक्षणिक भ्रमण किया. छात्रों के आवागमन की व्यवस्था प्रबंधन द्वारा की गई थी. बेकरी प्रबंधन समिति की शिवगामी बालाकृष्णन ने छात्रों को पावरोटी, केक, बिस्कुट और टोस्ट के निर्माण में प्रयुक्त होनेवाली सामग्री, बनाने की विधि एवं वितरण को विस्तार से समझाया और दिखाया. छात्राओं ने बारीकी से सभी जानकारी प्राप्त की. इस दौरान छात्राओं में काफी जिज्ञासा और उत्साह देखा गया. इसे भी पढ़ें : नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-police-conducted-flag-march-in-guava-and-barajamda-police-station-area/">नोवामुंडी

: गुवा व बड़ाजामदा थाना क्षेत्र में पुलिस ने किया फ्लैग मार्च

उपप्राचार्या ने की शैक्षणिक भ्रमण का संचालन

इस संबंध में कॉलेज की सचिव श्रीप्रिया धर्मराजन ने बताया कि शैक्षणिक भ्रमण शक्तिशाली सकारात्मक शिक्षण उपकरण है, जो सभी विद्यार्थियों का सामाजिक, व्यक्तिगत और भावनात्मक विकास बढ़ाने में मदद करता है. छात्रों को वास्तविक परिस्थितियों से जोड़कर उन्हें प्रत्यक्ष अनुभव कराना है. शैक्षणिक भ्रमण का संचालन कॉलेज की उपप्राचार्या डॉ. मोनिका उप्पल ने की. इस भ्रमण में कॉलेज की शिक्षिकाएं और शिक्षक उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही