Search

 
 
 

जमशेदपुर : ग्रेजुएट कॉलेज की छात्राओं ने की दलमा पर ट्रैकिंग

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : द ग्रेजुएट स्कूल कॉलेज फॉर वूमेन की छात्राओं ने सोमवार को दलमा पहाड़ पर ट्रैकिंग की. ग्रेजुएट कॉलेज के प्राचार्य डॉ मुकुल खंडेलवाल के निर्देश पर 20 छात्राओं का एक जत्था दलमा पहाड़ की ट्रैकिंग की. छात्राओं के मार्गदर्शन एवं सुरक्षा हेतु कॉलेज के सुजीत कुमार, मुकेश कुमार, रोशन कुमार, दीपिका कुमारी और विभागाध्यक्ष डॉ विशेश्वर यादव भी साथ में थे. छात्राओं ने पारडीह काली मंदिर से दलमा पहाड़ की चढ़ाई शुरू की और पहाड़ के शिखर पर स्थित मंदिर में भगवान भोलेनाथ को जल अर्पण किया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-criticism-of-the-policies-of-the-central-government-in-the-joint-session-of-three-organizations/">जमशेदपुर

: तीन संगठनों के संयुक्त अधिवेशन में केंद्र सरकार की नीतियों की जमकर आलोचना
इसके बाद विभागाध्यक्ष डॉ विशेश्वर यादव ने दलमा विश्रामगृह के पास छात्राओं को वन और वन्य प्राणियों के महत्व के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी. पर्वतारोही छात्राओं ने वन विश्रामगृह के पास खाना का आनंद लिया. इस आयोजन को सफल बनाने में दीपिका कुजूर आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही