Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर: ग्रेजुएट कॉलेज की छात्राओं ने देखी ‘द कश्मीर फाइल्स’

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur : राष्ट्रीय कला मंच के प्रांत संयोजक बापन घोष के नेतृत्व में ग्रेजुएट कॉलेज की छात्राओं ने सोमवार को कश्मीरी पंडितों के नरसंहार की सच्चाई को दिखाने वाली फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्‍स‘ मानगो स्थित आईलेक्स सिनेमाघर में देखी. कई दृश्य देख कर कई छात्राओं की आंखें नम हो गईं. सिनेमा की शुरुआत एवं अंत में भारत माता की जय और जहां हुए बलिदान मुखर्जी वो कश्मीर हमारा है कि नारों से पूरा सिनेमाघर गूंज उठा. इस मौके पर बापन घोष ने कहा कि यह फ़िल्म नहीं बल्कि एक सच्चाई है. जो 32 सालों बाद दुनिया के सामने आई. इसे भी पढ़ें: शहीद">https://lagatar.in/martyrs-cds-bipin-rawat-and-ghulam-nabi-received-padma-awards-honored-by-the-president/">शहीद

सीडीएस बिपिन रावत और गुलाम नबी को मिला पद्म पुरस्कार, राष्ट्रपति ने किया सम्मानित

विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने लगातार आवाज उठाई है

उन्होंने कहा कि विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने लगातार कश्मीर में हिंदुओं के साथ हो रहे अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाई है. 11 मार्च 1990 को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने अनुच्‍छेद 370 को हटाने, कश्मीर को अलग विशेष राज्य का दर्जा देने के विरोध,  एक देश दो विधान-दो निशान के विरोध और कश्मीरी पंडितों पर हो रहे जुल्मों के विरोध में "चलो कश्मीर " का आह्वान  किया था. पूरे देश के 15000 कार्यकर्ताओं ने जम्मू से कश्मीर के लिये लाल चौक पर तिरंगा फहराने के लिये कूच किया था. इस अवसर पर नमिता पाठक,ज्योति दास,तानिया सोना, नैना, निधि ,ईशा ,चंद्रिका, रोमी, कोमल ,स्वीटी, सिमरन, शिल्पी, असमी,वर्षा आदि उपस्थित थीं. इसे भी पढ़ें: पोटका">https://lagatar.in/potka-villagers-of-hatnabeda-village-are-forced-to-bring-water-from-two-kilometers-away-due-to-the-failure-of-the-hand-pump/">पोटका

: चापाकल खराब होने पर दो किलोमीटर दूर से पानी लाने को विवश हैं हतनाबेड़ा गांव के ग्रामीण
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही