Search

 
 
 

जमशेदपुर : स्नातक सेमेस्टर पांच के विद्यार्थियों ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष से की भेंट

 
Jamshedpur (Rohit Kumar) : कोल्हान युनिवर्सिटी के 2020-23 बैच में स्नातक सेमेस्टर पांच के बच्चों का भविष्य अधर में है. इसको लेकर शुक्रवार को सभी कॉलेज के सेमेस्टर पांच के छात्र कांग्रेस जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे से मिलने पहुंचे. छात्रों ने आनंद बिहारी दुबे को अपनी व्यथा बताई. छात्रों ने बताया कि पढ़ाई समय पर पूरी नहीं हुई है वहीं छह माह की जगह दो माह में ही परीक्षा ली जा रही है. उन्होंने मांग की है कि विश्वविद्यालय पर दबाव डालकर सेमेस्टर पांच के छात्रों को प्रमोट कर सेमेस्टर छह को पूरा करवाए. इधर, छात्रों की समस्या सुनने के बाद आनंद बिहारी दुबे ने सभी को आश्वासन दिया कि इस मामले में मंत्री बन्ना गुप्ता से बात कर समस्या को उनके समक्ष रखेंगे. अगर फिर भी कोई हल नहीं निकलता है तो मुख्यमंत्री से भी बात की जाएगी. छात्रों ने भी मांगे पूरी नहीं होने पर विश्वविद्यालय के घेराव की चेतावनी दी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-accused-sent-to-jail-after-remand-period-ends-in-deepak-murder-case/">जमशेदपुर

: दीपक हत्याकांड में रिमांड अवधि खत्म होने पर आरोपी को भेजा जेल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही