Search

 
 
 

जमशेदपुर : करीम सिटी कॉलेज मानगो कैंपस के छात्रों ने किया शैक्षणिक भ्रमण

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : करीम सिटी कॉलेज मानगो कैम्पस के भूगोल विभाग के विद्यार्थियों को बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के क्षेत्रीय अनुसंधान केंद्र तथा कृषि विज्ञान केंद्र का शैक्षणिक भ्रमण कराया गया. शैक्षणिक भ्रमण में निदेशक की भूमिका में भूगोल विभाग की महजबीन नाज़ सिद्दीकी और डॉ नसरीन खातून थीं. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-delegation-met-sdo-in-support-of-panchayat-representatives-sitting-on-hunger-strike/">जमशेदपुर

: अनशन पर बैठे पंचायत प्रतिनिधियों के समर्थन में एसडीओ से मिला प्रतिनिधिमंडल
क्षेत्रीय अनुसंधान केंद्र के सहायक निदेशक एवं वैज्ञानिक डॉ नजरुस्सलाम ने विद्यार्थियों को कृषि, मौसम तथा विभिन्न भौगोलिक जानकारियों से अवगत कराया. इस अवसर पर क्षेत्रीय अनुसंधान केन्द्र के वैज्ञानिक डॉ देवाशीष महतो, डॉ दलेश्वर रजक, डॉ प्रदीप प्रसाद एवं करीम सिटी कॉलेज मानगो कैम्पस के परीक्षा नियंत्रक महफूज आलम और रसायनशास्त्र विभाग के अलीजान हुसैन उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही