Search

 
 
 

जमशेदपुर : केरला समाजम के छात्रों ने कानून व्यवस्था और सुरक्षा को जाना

 
Jamsedpur (Rohit Kumar) : गोलमुरी स्थित केरला समाजम मॉडल स्कूल के छात्रों के लिए गुरवार को एक इंटरैक्टिव सत्र का आयोजन किया गया. इसमें कानून और सुरक्षा से जुडी जानकारी बच्चों को दी गई. स्कूल के ज्योति क्लब और रैफ की ओर से एक इस सत्र का आयोजन किया गया था. इस सत्र में कक्षा नौवीं से बारवीं के छात्रों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया. मौके पर 600 से अधिक छात्र-छात्राएं शामिल थे. छात्रों में कानून और सुरक्षा के प्रति रुचि बढ़ाने के लिए इस सत्र का आयोजन किया गया था. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-madhavi-a-student-of-plus-two-jamshedpur-girls-school-has-been-selected-in-the-world-archery-youth-championship/">जमशेदपुर

: प्लस टू जमशेदपुर बालिका विद्यालय की छात्रा माधवी का वर्ल्ड आर्चरी यूथ चैंपियनशिप में चयन
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में रैफ 106 बटालियन के सहायक कमांडेंट गुलशन कुमार मौजूद थे. उन्होंने छात्रों को कानून व्यवस्था और सुरक्षा के संबंध में कई अहम जानकारियां दी. मौके पर मुख्य रूप से अध्यक्ष के पीजी नायर, प्रिंसिपल नंदिनी शुक्ला, वाइस प्रिंसिपल राजन कौर, एएल अब्राहम, रीना बनर्जी, सुजाता सिंह और सत्र की शिक्षक संचालक सुधा सिंह, अमिता नाथन और ललन शर्मा के अलावा अन्य लोग मौजूद रहे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही