Search

 
 
 

जमशेदपुर : आईसीएसई 12वीं में लोयोला स्कूल के विद्यार्थियों ने लहराया परचम

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : आईसीएसई बोर्ड द्वारा 12वीं का रिजल्ट रविवार को जारी किया गया. इस बार आईसीएसई के 12वीं में लोयोला स्कूल के विद्यार्थियों ने सभी संकायों में बेहतर प्रदर्शन किया है. बेटियों ने इस बार भी 12वीं के तीनों संकाय में अपना जलवा कायम रखा. 99 प्रतिशत अंक के साथ हिमानी दास साइंस में सिटी टॉपर बनी. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-subroto-mukherjee-cup-football-competition-concluded-kukdu-became-the-runner-up/">चांडिल

: सुब्रतो मुखर्जी कप फुटबॉल प्रतियोगिता सम्पन्न, उपविजेता बना कुकड़ू
वहीं 99.5 प्रतिशत अंक के साथ वंशिका कामर्स में सेकेंड नेशनल टॉपर बनी. जबकि 98 प्रतिशत के साथ अपाला आर्ट्स की सिटी टॉपर बनी. वहीं लोयोला स्कूल में साइंस संकाय में प्रणति ठाकुर 98.25 प्रतिशत के साथ स्कूल की सेकेंड टॉपर और देवांश सिंह 97.5 प्रतिशत के साथ थर्ड टॉपर बने. वहीं कॉमर्स में सुदीप मैती 97.25 प्रतिशत के सेकेंड टॉपर एवं अमन राज और अनुष्का गोयल 97 प्रतिशत के साथ स्कूल के थर्ड टॉपर बने. अदिती कश्यप 95 प्रतिशत के साथ आर्ट्स में सेकेंड और प्रेमअंश सिन्हा 94.75 प्रतिशत के साथ थर्ड टॉपर बने. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही