Jamshedpur (Dharmendra Kumar): मॉडल स्कूल धालभूमगढ़ के नवम कक्षा के छात्र-छात्राएं एवं अभिभावकों ने सोमवार को उपायुक्त विजया जाधव से मुलाकात की. सभी ने सत्र 2022-23 के अंतर्गत पंजीयन कराने का आग्रह किया. इस संबंध में एआईडीएसओ के शुभम झा ने कहा कि स्कूल प्रशासन की लापरवाही के कारण नवम कक्षा के 17 विद्यार्थियों का पंजीयन नहीं हो पाया. इसकी लिखित जानकारी सभी संबंधित अधिकारियों को कई बार दी गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई.12 मई को छात्र-छात्राओं सह अभिभावकों द्वारा बाध्य होकर आमरण अनशन किया गया. तब जिला शिक्षा पदाधिकारी निर्मला कुमारी बरेलिया एवं बीडीओ की उपस्थिति में मांगों को पूरा करने का लिखित आश्वासन दिया गया था. लेकिन 15 दिन बीतने के बाद भी कोई उचित कार्रवाई नहीं हुई. वहीं उपायुक्त द्वारा इस संबंध में विद्यार्थी एवं उनके अभिभावकों को आश्वासन दिया गया है कि जल्द ही कार्रवाई करते हुए विद्यार्थियों का पंजीयन करवाया जाएगा ताकि बच्चों का करियर प्रभावित ना हो. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-marwari-society-distributed-prasad-in-front-of-sakchi-bazar-shiva-temple/">जमशेदपुर
: मारवाड़ी समाज ने साकची बाजार शिव मंदिर के सामने बांटा प्रसाद [wpse_comments_template]
जमशेदपुर : मॉडल स्कूल धालभूमगढ़ के विद्यार्थियों ने उपायुक्त से की मुलाकात
Leave a Comment