Jamshedpur (Anand Misha) : नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय के सामाजिक दल के रोटारैक्ट क्लब ने मानसिक स्वास्थ्य और शांति पर विद्यार्थियों के लिए एक सेमिनार आयोजित किया. इस सेमिनार में बच्चो ने रील और रियल लाइफ की हकीकत को जाना. साथ ही कैसे वो अपने मेन्टल हेल्थ को सेहतमंद रख सकते है इस्पे भी चर्चा की गई. इस सेमिनार को नाम्या स्माइल फाउंडेशन के प्रोजेक्ट माहि के सहयोग से आयोजित किया गया. इस सेमिनार की शुरुआत झारखंड के पूर्व विधायक और युवा सदस्य और भाजपा के प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी द्वारा की गई. इस सेमिनार में उनके साथ उनकी पत्नी डॉ श्रद्धा सुमन जो की पेशे से चिकित्सक है और पीआरएम मेडिकल कॉलेज, बारीपदा में फिजियोलॉजी की सहायक प्रोफेसर है भी मौजूद रही.
: करीम सिटी कॉलेज में एनएसएस का कौमी एकता सप्ताह शुरू
सोशल मीडिया से दूर रहने पर दिया गया जोर
सेमिनार में वर्ल्ड हेल्थ पार्टनर के एडुकेटर्स स्वाति कुमारी, सुभाष कुमार, बंधन कुमार और सौरभ मोहंती ने बच्चों से बातचीत की. उन्होंने बच्चों को सोशल मीडिया की दुनिया से निकल कर वास्तविक दुनिया में जीने के फायदों को बताया. कहा की मोबाइल से निकल कर बच्चे जितना ज्यादा अपने परिवार, अपने दोस्तों से बातें करेंगे उतना उनके मानसिक स्वास्थ्य और शांति के लिए अच्छा होगा. रील की दुनिया से खुशी पाने की कोशिश करने से अच्छा रियल दुनिया में खुश रहना है. वही डॉ श्रद्धा सुमन ने शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य में अंतर को बताया. कुणाल षाड़ंगी ने भी बच्चों से उनके मानसिक स्वास्थ्य और शांति पर बात की. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-national-integration-week-of-nss-begins-at-karim-city-college/">जमशेदपुर: करीम सिटी कॉलेज में एनएसएस का कौमी एकता सप्ताह शुरू
Leave a Comment