Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : नेताजी सुभाष विवि के विद्यार्थियों ने ग्रामीणों को किया जागरूक

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur : नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय के लॉ विभाग के विद्यार्थियों की ओर से शुक्रवार को कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. पोखारी के शिव मंदिर के समीप आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने ग्रामीणों को बाल मजदूरी, बाल यौन उत्पीड़न, घरेलू हिंसा, नशा के दुष्परिणाम के बारे में जानकारी दी. साथ ही उनके कानूनी अधिकारों के बारे में भी बताया और जागरूक किया. कई ऐसे ग्रामीण हैं, जिन्हें अपने अधिकारों के बारे में पता ही नहीं है. ऐसे लोगों को सरल और सहज माध्यम से छात्रों ने कानूनी सहायता के बारे में बताया, जिससे उन्हें काफी मदद मिलेगी. इसके साथ ही लोगों की मदद के लिए विश्वविद्यालय द्वारा निरंतर चलाये जाने वाले शिविर के बारे में भी बताया गया. जिससे उन्हें उनके कानूनी अधिकारों का ज्ञान हो सके. कार्यक्रम का संचालन अस्सिटेंट प्रोफेसर एकता शरण और प्रोसेनजीत दास ने किया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-staging-of-ramlila-will-start-from-saturday-in-sakchi/">जमशेदपुर

: साकची में शनिवार से शुरू होगा रामलीला का मंचन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही