Search

जमशेदपुर : नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों ने चलाया पौधरोपण अभियान

Jamshedpur (Rohit Kumar) : जमशेदपुर के नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी के एनएसएस सेल की ओर से मिशन लाइफ के तहत चल रही गतिविधियों की चौथी गतिविधि का आयोजन किया गया. इसके तहत वृक्षारोपण किया गया. इस अभियान में विद्यार्थियों ने अपने नाम के साथ कैंपस में पौधा लगाया साथ ही उनकी देख भाल का भी जिम्मा लिया. इस अभियान में करीब 80 विद्यार्थियों ने भाग लिया जिसमें 100 से ज्यादा पौधे लगाए गए. कार्यक्रम की शुरुआत प्रति कुलपति डॉ. आचार्य ऋषि रंजन द्वारा पौधा लगाकर और बच्चों का उत्साह बढ़ाते हुए किया गया. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-workshop-on-save-daughter-educate-daughter-organized/">घाटशिला

: बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ विषय पर कार्यशाला आयोजित

विभिन्न प्रकार के फलों के पौधे लगाए गए

बीएड के नये सत्र के विद्यार्थियों के अभिविन्यास कार्यक्रम में सभी छात्रों द्वारा पौधे लगाकर इसकी शुरुआत की गई. अभियान में सभी ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया और आम, अमरूद, अनार, नींबू, पीपल, केला, नीम आदि विभिन्न किस्म के पौधे शिक्षकों और छात्रों द्वारा लगाए गए. कार्यक्रम के शुरुआत में बीएड के प्राचार्य डॉ. ज्योति प्रकाश स्वाइन और विभाग के सभी शिक्षक मौजूद थे. पौधरोपण अभियान में नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी अभिनव कुमार ने भी सहभागिता दर्ज करवाई. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//