Jamshedpur (Anand Mishra) : जमशेदपुर के गोलमुरी स्थित एनटीटीएफ आरडी टाटा तकनीकी संस्थान के विभिन्न कंपनियों द्वारा कैंपस सिलेक्शन किया गया. इसमें कानपुर की लोहिया कंपनी, गुड़गांव की मैट्रिक्स और एनकॉन सिस्टम , बेंगलुरु की मेकिनो और टाटा पावर कंपनी एवम् जमशेदपुर स्थित टाटा ब्लूस्कोप शामिल हैं. सभी कंपनियों द्वारा सर्वप्रथम लिखित परीक्षा, छात्रों की व्यक्तिगत प्रतिभा, तकनीकी क्षमता को परखा गया एवं फाइनल सिलेक्शन पर्सनल इंटरव्यू के बाद किया गया. इसमे छात्रों ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए संस्थान को गौरवान्वित किया. सभी चयनित विद्यार्थी फाइनल ईयर के हैं. इसमें लोहिया कंपनी द्वारा डिप्लोमा इन टूल एंड डाई इंजीनियरिंग के छात्र ज़ैद सादिक अली को 3.75 लाख के पैकेज पर लॉक किया गया. इसे भी पढ़ें : भारतीय">https://lagatar.in/so-far-9-painful-accidents-in-the-history-of-indian-railways-in-1981-the-train-fell-in-the-river-800-people-died/">भारतीय
रेलवे के इतिहास में अब तक 9 दर्दनाक हादसे, 1981 में नदी में गिरी थी ट्रेन, 800 लोगों की हुई थी मौत वहीं डिप्लोमा इन मेकाट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग के छात्र राजनंदन प्रधान एवं उमाशंकर पांडे का 2.40 लाख के पैकेज पर मेकिनो कंपनी द्वारा चयन किया गया. मेकेट्रोनिक्स के ही छात्र अरिजित चौधरी एवम् संस्कार सिंह को भी 2.40 के पैकेज पर मैट्रिक्स कंपनी द्वारा लॉक किया गया. साथ ही एनकॉन सिस्टम ने आयुषी कुमारी और अंबिका प्रमाणिक को 2.52 लाख के पैकेज पर गुड़गांव स्थित कार्यालय के लिए चुना. टाटा ब्लूस्कोप ने मेकाट्रॉनिक के छात्र अविनाश राजू एवं मुकेश पात्रा को 2.40 लाख पर लॉक किया. दिव्यांशु राज को टाटा पावर द्वारा 2.50 लाख पर बेंगलुरु स्थित कार्यालय के लिए चुना गया. इसमें संस्थान की प्लेसमेंट पदाधिकारी नेहा एवं मिथिला ने सहयोग किया. प्राचार्य प्रीता जॉन ने सभी छात्रों को उनकी इस सफलता पर शुभकामनाएं दी. साथ ही संस्थान के रमेश राय, पंकज कुमार गुप्ता, दीपक सरकार, प्रीति, मनीष कुमार, हरीश कुमार समेत उप प्रबंधन प्रशासनिक अधिकारी वरुण कुमार ने भी चयनित छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है. [wpse_comments_template]
जमशेदपुर : एनटीटीएफ आरडी टाटा तकनीकी संस्थान के छात्रों का टाटा पावर व टाटा ब्लू स्कोप समेत विभिन्न कंपनियों में चयन
Leave a Comment