Search

 
 
 

Jamshedpur : रंभा कॉलेज ऑफ नर्सिंग के छात्रों ने स्तनपान का महत्व बताया

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) : विश्व स्तनपान सप्ताह के अवसर पर रंभा कॉलेज ऑफ नर्सिंग के छात्रों ने सदर अस्पताल में स्तनपान के महत्व और उससे मां और बच्चे के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले अच्छे प्रभाव की जानकारी दी. छात्रों ने प्रसवपूर्व वार्ड, प्रसवोत्तर वार्ड में जाकर माताओं को जागरूक किया. सदर अस्पताल के डॉक्टर रामचंद्र ने बताया कि माता का दूध बच्चों के लिए अमृत के समान होता है और यह बच्चों के अंदर रोग प्रतिरोधक क्षमता भी मजबूत करता है. इसे भी पढ़ें :  Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-frustrated-with-workload-jusco-supervisor-commits-suicide-by-hanging-himself-in-office/">Jamshedpur

: वर्कलोड से परेशान जुस्को के सुपरवाइजर ने ऑफिस में फांसी लगा की आत्महत्या
इस जागरूकता अभियान में रंभा कॉलेज आफ नर्सिंग की असिस्टेंट प्रोफेसर रिसाली और मोनीषा संतरा के अलावे संजू बास्के, श्वेता प्रिया, भूमिका तुबिद, खुशी कुमारी, रिशु राज, प्रेम, विजय और सुजीत मौजूद रहे. रंभा कॉलेज ऑफ नर्सिंग के अध्यक्ष राम बच्चन ने विद्यार्थियों के इस प्रयास की सराहना की और कहा कि माता का दूध ईश्वरीय वरदान है और यह हर शिशु का अधिकार भी है. इसे भी पढ़ें :  Adityapur">https://lagatar.in/adityapur-roads-of-kalpanapuri-submerged-the-corporation-had-built-the-road-two-months-ago-water-is-accumulating-due-to-lack-of-drain/">Adityapur

  : कल्पनापुरी की सड़कें जलमग्न, दो माह पूर्व निगम ने बनाई थी सड़क, नाली नहीं बनने से जम रहा पानी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही