Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : टाटानगर स्टेशन पर यात्रियों की प्यास बुझा रहे स्काउट एंड गाइड के छात्र

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur : टाटानगर स्टेशन पर गर्मी से परेशान ट्रेन यात्रियों की प्यास स्काउट एंड गाइड के छात्र बुझा रहें है. रविवार को सुबह से टाटानगर होकर गुजरने व खुलने वाली ट्रेनों के यात्रियों को बोगियों तक जाकर स्काउट एंड गाइड के छात्र पानी पीला रहे हैं. यह अभियान 15 जुलाई तक चलेगा. इस अभियान का उद्देशय वृद्ध, महिला, बच्चे या दिव्यांग को पीने का पानी  उपलब्ध कराना है ताकि उन्हें पानी के लिए ट्रेन से उतरना नहीं  पड़े. इस संबंध में रेलवे स्काउट एंड गाइड के महेश चौहान ने बताया कि रविवार की सुबह गीतांजलि, अहमदाबाद, इस्पात एवं जनशताब्दी एक्सप्रेस समेत अन्य ट्रेनों के यात्रियों को पानी पिलाई गई. यात्रियों को पानी पिलाने के अभियान का उद्घाटन रविवार को स्टेशन निदेशक रघुवंश कुमार ने किया. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-blood-bank-chaibasa-giving-life-to-patients-suffering-from-thalassemia/">चाईबासा

: थैलेसीमिया से पीड़ित मरीजों को जीवनदान दे रहा ब्लड बैंक चाईबासा

दो से पांच नंबर प्लेटफार्म तक स्काउट एंड गाइड के छात्र सक्रिय रहेंगे

चौहान ने बताया कि कोरोना काल के पहले स्टेशन पर स्काउट एंड गाइड के छात्र सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक ट्रेन यात्रियों को पानी पिलाते थे, जो फिर से शुरू हो रहा है. कोरोना काल के दौरान चुकी ट्रेन का आवागमन बंद हो गया था और कोरोना संक्रमण को देखते हुए दो वर्षों तक इस अभियान बंद किया गया था. टाटानगर स्टेशन के दो से पांच नंबर प्लेटफार्म तक स्काउट एंड गाइड के छात्र सक्रिय रहेंगे.  यात्रियों की प्यास बुझाने के लिए रेलवे स्काउट एंड गाइड ने कोऑपरेटिव कॉलेज, एलबीएसएम कॉलेज, कबीरिया कॉलेज एवं रेलवे स्कूल के छात्रों की टीम बनाई है. छात्रों के अलग-अलग टीम दो शिफ्ट में रेलवे यात्रियों को पानी पिलाएंगे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही