Search

 
 
 

जमशेदपुर : वीमेंस यूनिवर्सिटी की छात्राओं का योगा में बेहतरीन प्रदर्शन, प्रथम, द्वितीय व चतुर्थ पुरस्कार झटका

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : जमशेदपुर के धतकीडीह कम्युनिटी सेंटर पूर्वी सिंहभूम जिला योगासन स्पोर्ट एसोसिएशन द्वारा पिछले दिनों आयोजित दो दिवसीय तृतीय पूर्वी सिंहभूम जिला योगासन स्पोर्ट चैंपियनशिप में जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी की एमए योग की छात्राओं ने उम्दा प्रदर्शन किया है. यूनिवर्सिटी की छात्राओं ने महिला वर्ग में क्रमशः प्रथम, द्वितीय, एवं चतुर्थ स्थान प्राप्त कर यूनिवर्सिटी के योग विभाग को गौरवान्वित किया है. सीनियर बालिका 18 वर्ष से 28 वर्ष आयु वर्ग में चतुर्थ स्थान छात्रा सदफ आरा, महिला 28 वर्ष से 35 वर्ष ए आयु वर्ग में प्रथम स्थान मिली सन्यासी एवं महिला 35 वर्ष से 45 वर्ष बी आयु वर्ग में द्वितीय स्थान बीना कुंभकार को प्राप्त हुआ है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-many-sports-competitions-including-kabaddi-organized-in-womens-university/">जमशेदपुर

: वीमेंस यूनिवर्सिटी में कबड्डी समेत कई खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित
इन छात्राओं ने यूनिवर्सिटी की कुलपति प्रो (डॉ) अंजिला गुप्ता से औपचारिक मुलाकात कर उनके साथ अपने अनुभवों को साझा किया. छात्राओं की सफलता पर कुलपति ने उन्हें शुभकामनाएं दी. पिछले वर्ष भी द्वितीय जिला स्तरीय योगासन चैंपियनशिप में योग विभाग की छात्राओं ने अच्छा प्रदर्शन किया था और योग विभाग को गौरवान्वित किया था. जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी में योग की पढ़ाई करने वाली छात्राएं योग के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर तक अपनी पहचान बन चुकी हैं. प्रथम बैच से नेट की परीक्षा भी छात्राएं उत्तीर्ण हुई हैं और राष्ट्रीय स्तर पर होने वाले निबंध प्रतियोगिता में भी प्रथम स्थान प्राप्त कर विश्वविद्यालय का मान बढ़ाया है. यहां से शिक्षा प्राप्त कर छात्राएं स्कूलों में योग शिक्षक स्वास्थ्य केंद्रों में योग इंस्ट्रक्टर के रूप में योग का विस्तार कर रही हैं. जिले में चयनित होकर ये छात्राएं आगामी राज्य स्तरीय योग प्रतियोगिता में शिरकत करेंगी. इस अवसर पर यूनिवर्सिटी की सीवीसी डॉ अन्नपूर्णा झा एवं योग विभाग के फैकल्टी रविशंकर नेवार उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही