Search

 
 
 

जमशेदपुर : वीमेंस यूनिवर्सिटी में छात्राओं ने कौशल विकास पर सेमिनार आयोजित

 
Jamshedpur(Dharmendra Kumar) : जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी में सोमवार को छात्राओं ने कौशल विकास पर संगोष्ठी का आयोजन किया. पिछले दिनों में कुलपति प्रो. (डॉ.) अंजिला गुप्ता ने यूनिवर्सिटी की छात्राओं को कौशल विकास और रोजगार से जोड़कर शिक्षा देने का आश्वासन दिया था. यूनिवर्सिटी ने कई तरह के वोकेशनल डिप्लोमा एड ऑन कोर्सेज की शुरूआत की थी.इसके अलावा, उन्होंने ‘स्किल इंडिया’ से जुड़कर नियमित रूप से अन्य तरह के जागरूकता कार्यकर्मों को भी संचालित करने की बात भी कही थी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-mla-inaugurated-summer-camp-at-gemco-community-development-building/">जमशेदपुर

: जेम्को सामुदायिक विकास भवन में विधायक ने किया समर कैंप का उद्घाटन
इस क्रम में यूनिवर्सिटी के प्लेसमेंट, काउंसिलिंग और ट्रेनिंग सेल ने छात्राओं को राष्ट्रीय कौशल विकास निगम (एनएसडीसी) – स्किल इंडिया के तहत कौशल विकास के विभिन्न कार्यक्रमों के बारे में जानकारी देने के लिए एक संगोष्ठी आयोजित की. यह कार्यक्रम छात्राओं को अर्थव्यवस्था के विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार दिलाने में मदद करेगा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-pistol-satya-demands-divorce-from-wife-victim-reaches-sp-office/">जमशेदपुर

: पिस्टल सटा मांग रहा पत्नी से तलाक, एसपी कार्यालय पहुंची पीड़िता
सेमिनार में 100 से अधिक छात्राएं उपस्थित थीं. छात्राओं ने कहा कि सेमिनार से उन्हें कौशल विकास के कार्यक्रमों के बारे में जानकारी मिली. साथ ही अपनी सीवी को मजबूत करने के विभिन्न तरीकों के बारे में पता चला. सेमिनार आयोजित करने में प्लेसमेंट काउंसिलिंग और ट्रेनिंग सेल के सदस्यों डॉ. कामिनी और डॉ. रत्ना मित्रा का महत्वपूर्ण योगदान रहा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही