Search

 
 
 

जमशेदपुर : शहर के स्कूलों में प्रधानमंत्री के “परीक्षा पर चर्चा” में शामिल हुए छात्र, हार्ड वर्क और मोबाइल की गुलामी से निकलने की मिली सीख

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : जमशेदपुर समेत आसपास के हिस्सों में स्थित प्राइवेट और सरकारी स्कूलों में शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम का प्रसारण किया गया. इस बार बोर्ड परीक्षा में शामिल होनेवाले बच्चे इस कार्यक्रम में अभासी माध्यम से शामिल हुए. बिरसानगर स्थित प्रगति सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के बच्चों में 10वीं कक्षा के विद्यार्थियों ने "परीक्षा पर चर्चा" में वर्चुएल मोड में शामिल होकर प्रधानमंत्री का मार्गदर्शन प्राप्त किया. छात्र-छात्राओं ने बताया कि इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री मोदी ने टेक्नोलॉजी की उपयोगिता, उपयोग एवं महत्व, टेक्नोलॉजी और आपसी सामंजस्य, टाइम मैनेजमेंट, स्मार्टली हार्ड वर्क करने, मोबाइल की गुलामी से बाहर निकलने तथा बहुभाषी कौशल प्राप्त करने के प्रति प्रेरित किया. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/SSVM-2.jpeg"

alt="" width="600" height="283" /> इसे भी पढ़ें : सुरक्षा">https://lagatar.in/rahul-gandhi-stopped-the-yatra-due-to-lapse-in-security-said-police-arrangements-in-anantnag-collapsed/">सुरक्षा

में चूक को लेकर राहुल गांधी ने यात्रा रोकी, कहा, अनंतनाग में पुलिस का इंतजाम ध्वस्त हो गया
विद्यार्थियों ने बताया कि परीक्षा पर चर्चा करने के क्रम में प्रधानमंत्री ने अपनों के बीच, अपने लिए, अपनों में जीने के लिए प्रेरित किया. अपनों के साथ रह कर ही हम परीक्षा के तनाव से बाहर आ सकते हैं. आरोप, आलोचना से दूर रहने की सीख दी. स्कूल के शिक्षकों ने बताया कि इस कार्यक्रम में शामिल होने से पूर्व छात्र-छात्राओं के मन में परीक्षा लेकर जो बेचैनी, निराशा, हताशा थी उसे त्याग कर वे अब नयी प्रेरणा, खुशी, उत्साह एवं नई ऊर्जा के साथ परीक्षा की तैयारी में लगेंगे. ऐसी उम्मीद है. इस अवसर पर विद्यालय के अध्यक्ष भोला मंडल, सचिव वी जयशंकर, समिति सदस्य अजय प्रजापति, ममता श्रीवास्तव, भारती शर्मा, प्रधानाचार्य सुरेश कुमार राय समेत स्कूल के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही