Search

 
 
 

जमशेदपुर : एलएलबी छठे सेमेस्टर की परीक्षा के विरोध में छात्रों ने किया प्रदर्शन

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : जमशेदपुर को-ऑपरेटिव लॉ कॉलेज में एलएलबी सत्र 2019-22 के छात्रों ने बुधवार को धरना-प्रदर्शन किया. वे पिछले दिनों कोल्हान विश्वविद्यालय द्वारा एलएलबी छठे सेमेस्टर की परीक्षा 24 अगस्त से कराये जाने संबंधी नोटिस पर विरोध जता रहे थे. इस क्रम में छात्रों ने कॉलेज के प्राचार्य से मुलाकात कर अपनी परेशानी से अवगत कराया. इसे भी पढ़ें : बिहार">https://lagatar.in/koshi-and-gandak-wreak-havoc-in-bihar-flood-water-entered-dozens-of-villages-alert/">बिहार

में कोशी और गंडक का कहर, दर्जनों गांव में बाढ़ का पानी घुसा, अलर्ट
साथ ही प्राचार्य को विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक के नाम एक ज्ञापन सौंपा. इसके माध्यम से छात्रों ने बताया है कि बिना सिलेबस पूरा किये ही परीक्षा लेने की वजह से सभी छात्र विरोध कर रहे हैं. सभी की मांग है कि परीक्षा सितंबर माह में करवायी जाये. विरोध-प्रदर्शन में कॉलेज के छात्र अमर कुमार समेत अन्य शामिल थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही