Search

 
 
 

Jamshedpur : एलबीएसएम कॉलेज में छात्रों का प्रदर्शन, तालाबंदी

 
  • कॉलेज की मूलभूत समस्याओं को नजर अंदाज करने का लगाया आरोप
Jamshedpur (Sunil Sharma) : करनडीह स्थित एलबीएसएम कॉलेज की बदहाली एवं छात्र हित से जुड़े कार्यों में विलंब को लेकर सोमवार को छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा. गुस्साए छात्रों ने परिसर में प्रदर्शन किया. उसके बाद कक्षाओं में तालाबंदी कर दी. साथ ही परिसर में ही धरना पर बैठ गए. छात्रों के इस हरकत की जानकारी प्राचार्य समेत अन्य शिक्षकों को मिलने के बाद सभी छात्रों से मिलने पहुंचे. लेकिन छात्रों ने कार्रवाई का आश्वासन मिलने तक आंदोलन जारी रखने का निर्णय लिया. कॉलेज के छात्र शुकरा हो ने बताया कि कॉलेज में पैसों का बंदरबांट हो रहा है. तीन वर्षों से फुटबॉल ग्राउंड अधर में लटका हुआ है, वहीं बास्केटबॉल ग्राउंड, वॉलीबॉल ग्राउंड जर्जर हो चुका है, कॉलेज का शौचालय टूटा पड़ा है, कक्षाओं में पानी घुस रहा है, छत से पानी टपक रहा है. लेकिन कॉलेज प्रबंधन को इससे कोई लेना-देना नहीं है. ऐसे में जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं हो जाती और इन सारी समस्याओं का निराकरण नहीं हो जाता तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा. कई छात्रों ने बताया कि शौचालय की स्थिति बद से बदतर होती जा रही है. बदबू की वजह से छात्र-छात्राएं पढ़ाई करने में असमर्थ हैं. इतना ही नहीं कक्षा में लगातार मच्छरों का प्रकोप बढ़ता जा रहा है.ऐसी तमाम समस्याओं पर कॉलेज प्रबंधन मौन है. इसे भी पढ़ें : Baharagoda">https://lagatar.in/baharagoda-people-were-informed-about-government-schemes-by-staging-a-street-play/">Baharagoda

: नुक्कड़ नाटक का मंचन कर सरकारी योजनाओं से कराया गया अवगत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही