Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : वर्कर्स कॉलेज में छात्रों ने किया भारतेंदु हरिश्चंद्र के “अंधेर नगरी” का अभ्यास

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur (Anand Mishra) : जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज में नाट्य संस्था ``निशान`` की ओर से आयोजित सात दिवसीय नाट्य एवं फ़िल्म टेलीविजन कार्यशाला के चौथे दिन बुधवार को प्रतिभागियों को भारतेंदु हरिश्चंद्र के नाटक ``अंधेर नगरी `` का अभ्यास कराया गया. संस्था के उपाध्यक्ष सत्यनारायण सिंह व अमित कुमार ने प्रतिभागियों को अभ्यास कराया. कार्यशाला में प्रतिभागी नाटक के अभ्यास के साथ अभिनय की बारीकियां भी सीख रहे हैं. इसे भी पढ़ें : XLRI">https://lagatar.in/xlri-intervention-of-artificial-intelligence-will-increase-in-hr-system/">XLRI

: एचआर सिस्टम में बढ़ेगी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की दखल
इसमें प्रतिभागी काफी दिलचस्पी व उत्सुकता के साथ हिस्सा ले रहे हैं. यह कार्यशाला 23 सितंबर तक चलेगी. कॉलेज के प्राचार्य डॉ सत्यप्रिय महालिक ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी है. साथ ही कहा है कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कॉलेज हमेशा तत्पर है और भविष्य में भी तत्पर रहेगा. कार्यशाला के प्रभारी प्रो हरेंद्र पंडित व प्रो सुदेष्णा बनर्जी ने बताया कि सक्रिय रूप से कार्यशाला में भाग लेनेवाले सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया जाएगा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही