Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : आरवीएस अकादमी के 'यंगिस्तान’ में छात्रों ने दिखायी प्रतिभा

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur (Anand Mishra) : युवा वह कैनवस है, जिस पर सपनों को आशा के जीवंत रंगों से रंगा जाता है. इसी धारणा के साथ आरवीएस अकादमी में अपना वार्षिक इंटर हाउस युवा उत्सव `यंगिस्तान` का आयोजन किया गया. इस अवसर पर स्कूल के चेयरमैन बिंदा सिंह,  प्रिंसिपल वीशा मोहिंद्रा, वाइस प्रिंसिपल अनीता तिवारी और निर्णायकगण उपस्थित थे. उन्होंने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की. साथ ही छात्र-छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया. निर्णायकों के अभिनंदन के बाद कार्यक्रम शुरू हुआ. इस उत्सव में छात्र-छात्राओं ने ऑन-स्टेज और ऑफ-स्टेज इंटर हाउस प्रस्तुतियां दी. ऑन-स्टेज कार्यक्रमों में शब्दावली चुनौती, एक्सटेम्पोर, बिग-ब्रांड सिद्धांत और विज्ञान और प्रौद्योगिकी पर प्रश्नोत्तरी जैसे विविध शो प्रदर्शित किए गए. वहीं  ऑफ-स्टेज कार्यक्रमों में ओरिगेमी कला, आभूषण निर्माण, फैब्रिक पेंटिंग, बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट, फोटोग्राफी प्रदर्शनी, कंप्यूटर कोडिंग और निबंध लेखन (हिंदी व अंग्रेजी) जैसी गतिविधियों का मिश्रण देखने को मिला. इसे भी पढ़ें : XLRI">https://lagatar.in/xlri-139-companies-reached-for-summer-internship-placement-students-locked-at-rs-3-5-lakh-per-month/">XLRI

: समर इंटर्नशिप प्लेसमेंट में पहुंचीं 139 कंपनियां, प्रतिमाह 3.5 लाख पर लॉक हुए छात्र
इस दौरान छात्र-छात्राओं में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के प्रति यथासंभव उत्साह व जोश दिखा. चेयरमैन बिंदा सिंह ने छात्र-छात्राओं को  प्रोत्साहित किया और कहा कि युवाओं की असीम ऊर्जा में एक बेहतर कल को आकार देने की शक्ति निहित है.  इसलिए प्रतियोगिता में हिस्सा लेने में बच्चों ने जो उत्साह दिखाया है, वह उनके भविष्य के प्रयासों में भी बना रहना चाहिए. प्रिंसिपल वीशा मोहिंद्रा ने भी प्रत्येक प्रतिभागी को उनकी कड़ी मेहनत के लिए प्रोत्साहित किया और विजेताओं को बधाई दी. निर्णायकों ने छात्र-छात्राओं के प्रयासों की सराहना की और सुधार की गुंजाइ को उजागर किया. कार्यक्रम का समापन विजेताओं की घोषणा, पुरस्कार वितरण और धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ. इसके बाद स्कूल गीत और राष्ट्रीय गान हुआ. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही