Search

 
 
 

जमशेदपुर : करीम सिटी कॉलेज में कविता प्रतियोगिता 'वी द पोएट' में छात्रों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : जमशेदपुर के साकची स्थित करीम सिटी कॉलेज में गुरुवार को सोसाइटी फॉर प्रमोशन ऑफ आर्ट एंड कल्चर (स्पार्क) की ओर से वार्षिक कविता प्रतियोगिता `वी द पोएट` का आयोजन किया गया. यह एक ऐसी प्रतियोगिता है जिसमें छात्र-छात्राएं स्वरचित गजल, नजम तथा कविताएं प्रस्तुत करते हैं. प्रतियोगिता तीन श्रेणियों अंग्रेजी, उर्दू और हिंदी में हुई, जिसमें 35 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया. अंग्रेजी श्रेणी की निर्णायक डॉ बसुधरा रॉय, उर्दू श्रेणी के डॉ मोहम्मद तुफैल अहमद और हिंदी श्रेणी के निर्णायक डॉ सुभाष चंद्रगुप्त थे. प्रशंसा का प्रतीक डॉ एसएम याहिया इब्राहिम ने सभी निर्णायकों को प्रस्तुत किया. इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/budget-session-of-jharkhand-assembly-from-tomorrow-chances-of-uproar-over-jasac-and-hemant-issue/">झारखंड

विधानसभा का बजट सत्र कल से, जेएएसएसी और हेमंत के मुद्दे पर हंगामे के आसार
इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ मोहम्मद रेयाज ने प्रतिभागियों का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि वास्तव में भाषा तो बातचीत का माध्यम है, परंतु सुंदर भाषा और शैली में जब भावनाएं व्यक्त होती हैं तो शायरी बन जाती हैं. बधाई के पात्र हैं, हमारे विद्यार्थी जिन्होंने शायरी के बेहतरीन नमूने पेश किए हैं. कार्यक्रम के समापन पर विजेताओं को पुरस्कृत किया गया. अंग्रेजी श्रेणी में प्रथम पुरस्कार शिउली पालित, द्वितीय अनम रिज़वान व यशराज सोना, हिंदी श्रेणी में प्रथम पुरस्कार तानिया पारकर, द्वितीय पुरस्कार ऋतुपर्णा महतो और उर्दू श्रेणी में प्रथम पुरस्कार मो सैफ अली अंसारी एवं द्वितीय पुरस्कार सफदर हारून को प्रदान किया गया. कार्यक्रम में कलमकार के विजेताओं को भी सम्मानित किया गया. मंच संचालन लाईबा कामरान, मुस्कान कुमार व ज़ैनब आफरीन तथा धन्यवाद ज्ञापन शाहदेव महतो ने किया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही