Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : छात्रों ने कोल्हान विवि के कुलपति के नाम प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur : कोल्हान विश्वविद्यालय के अंतर्गत जमशेदपुर के विभिन्न कॉलेजों के स्नातक सेमेस्टर 5 के छात्रों द्वारा शनिवार को कॉलेज के प्राचार्य के माध्यम से कोल्हान विश्वविद्यालय के कुलपति के नाम ज्ञापन सौंपा. इस मौके पर छात्र देव महतो ने कहा कि सत्र 2019-22 के पांचवें सेमेस्टर का परीक्षा विषविद्यालय द्वारा आयोजित नहीं किया गया, जबकि कुछ दिनों में छात्रों का में सत्र ही खत्म होने को है. ऐसे में विश्वविद्यालय द्वारा अभी तक पांचवें सेमेस्टर की परीक्षा नहीं आयोजित करने से सेशन लेट हो रहा है. इससे छात्रों को आगे कि पढ़ाई करने एवं नौकरी संबंधित आवेदन करने में परेशानी होगी. इसे भी पढ़ें : सरायकेला:">https://lagatar.in/seraikela-reorganization-of-marwari-yuva-manch-seraikela-rahul-aggarwal-as-president-again/">सरायकेला:

मारवाड़ी युवा मंच सरायकेला का पुनर्गठन, राहुल अग्रवाल को फिर अध्यक्ष बने
महतो ने कहा कि अगर यूनिवर्सिटी द्वारा अब यदि 5वें सेमेस्टर की परीक्षा का आयोजन किया जाता है तो छात्रों पर दो-दो सेमेस्टर का बोझ पड़ेगा. उन्होंने कहा कि सभी छात्रों की मांग है कि पांचवें सेमेस्टर को प्रमोट किया जाए और सिक्स सेमेस्टर का सही समय पर परीक्षा लेकर सत्र को समय पर खत्म किया जाए.जिससे भविष्य में आने वाले परेशानियों का सामना छात्रों को ना करना पड़े. उन्होंने कहा कि अगर हमारी मांगे नहीं मानी गई और फिफ्थ सेमेस्टर के छात्रों को प्रमोट नहीं किया गया तो छात्र उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे. ज्ञापन सौंपने में देव महतो, अजय, अभिषेक, सहदेव, चिरंजीत सहित सैकड़ों छात्र-छात्राएं उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही